SAJAP Meeting: आरक्षण, यूजीसी और संविधान की रक्षा को लेकर बैठक, 20 सितंबर को चेतावनी के लिए हुंकार महारैली का आयोजन
SAJAP Meeting: Bokaro: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, आरक्षण व्यवस्था, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा संविधान की रक्षा को लेकर बुधवार यानी 2 सितंबर को सेक्टर-4/डी स्थित रविदास आश्रम में संयुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटि फोरम (साजफ) की बैठक आयोजित की गई।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, आरक्षण व्यवस्था, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा संविधान की रक्षा को लेकर बुधवार यानी 2 सितंबर को सेक्टर-4/डी स्थित रविदास आश्रम में संयुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटि फोरम (साजफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक व राजनीति संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से 20 सितंबर को सेक्टर 4 गांधी चौक से बिरसा मुंडा नया मोड़ तक “हुंकार महारैली”आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साजफ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकान्त राम ने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं आरक्षण व्यवस्था देश में समान अवसर सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण संवैधानिक माध्यम हैं।
अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी
वक्ताओं ने कहा कि एससी/एसटी और पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। कहा कि बहुजन समाज का प्रगति, समृद्धि एवं सुरक्षा के प्रतीक संविधान, आरक्षण एवं यूजीसी को नफरती समाज के लोग मिटाना चाहते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सामने रखना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में शम्भु कुमार, डॉ इंद्रदेव पासवान, राजकुमार राम, देवानंद राम, ललन आनंदकर, मदन मोहन महतो, सरजू केवट, जितेंद्र नारायण यादव, संजय कुमार, अशोक राम, प्रदीप रजक अपने विचार व्यक्त किये।
अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने की करे अपील
बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर 20 सितंबर को हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के माध्यम से आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांगो को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर संविधान में दिए गए अधिकारों और सामाजिक न्याय की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास करना होगा।
सफल आयोजन के लिए चलना होगा जनसंपर्क पर अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए बोकारो जिले के हर इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाना होगा। हर व्यक्ति अपने स्तर से लोगों को मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी देकर रैली में शामिल होने के लिए अपील करेंगे। प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करानी है।
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक का संचालन बोकारो जिलाध्यक्ष दिनेश बेसरा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से रामसागर दास, महावीर पासवान, अवधेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर यादव, राकेश कुमार, सहदाब अंसारी, प्रमोद रजक, परिख राज, प्रेमनाथ पासवान, रंजीत पासवान, देव कुमार, बिरेन्द्र कुमार, साहिद रजा, विजय कुमार, मिथुन कुमार, रामदेव राम, उजय कूमर, राजेश्वर कुमार, अनिल कुमार, अजित कुमार, आर डी प्रसाद, गणेश शर्मा, सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित हुए।
