JUU Zoom Meeting: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की नई प्रदेश कमिटी घोषित, अध्यक्ष बने रजत गुप्ता, महासचिव सतीश, पत्रकार हितों के मुद्दों पर चर्चा
JUU Zoom Meeting: झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस की पूरे झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न इकाईयों की जूम बैठक, नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव नयनम मुख्य रूप से शामिल हुए, अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने की। संचालन नवनियुक्त संगठन महामंत्री शिव कुमार अग्रवाल ने किया।
न्यूज इंप्रेशन
Ranchi: झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस की पूरे झारखण्ड प्रदेश के विभिन्न इकाईयों की जूम बैठक हुई। बैठक में नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट (इंडिया) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव नयनम मुख्य रूप से शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने की। संचालन नवनियुक्त संगठन महामंत्री शिव कुमार अग्रवाल ने किया। बैठक में जेयूजे की नई कमिटी की घोषणा की गयी, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। साथ ही रांची में झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट का प्रधान कार्यालय खोलने और जल्द ही नए पदाधिकारियों के साथ सदस्यों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष, पत्रकारों के स्वास्थ्य, संगठन विस्तार, बीमा सहित सरकारी योजनाओं के लाभ पर भी चर्चा की गयी।
जे यू जे की नए कमेटी में ये है शामिल
झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष : रजत कुमार गुप्ता, महासचिव : सतीश शाहदेव, कोषाध्यक्ष : प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष : उमेश प्रताप, अरविंद कुमार, जगदीश सिंह, विनोद विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, राणा अरुण सिंह, कयूम खान, कृपाल सिंह, सचिव : रणधीर निधि, मनीष कुमार, रमेश सिंह, प्रताप सिंह, राजेश प्रसाद, किशुन प्रसाद, विनय राज, श्रीमंत चटर्जी, जावेद अख्तर, कार्यकारिणी : सतीश कुमार, प्रमोद जायसवाल, सुधाकर झा, संजय कुमार अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, साबिर अंसारी, त्रिभुवन सिन्हा, गोविंद यादव, उज्जवल गुप्ता, शिव शंकर साहू, सुदीप सिंह, चंद्रकांत गिरि, मोहम्मद गफ्फार, शेख मुजिबुल, परमानंद वर्णवाल, सुधीर गौराई, आनंद प्रियदर्शी, अजीत जयसवाल, ऋषिकेश सिंह, पी एन गोप, सूरज गुप्ता, तारिक अनवर, सत्येंद्र मित्तल, अमित कुमार, राहुल कश्यप, संतोष सिन्हा, कौसर अली, साहब अली, अमित रंजन, जगजीत बग्गा, नन्द लाल तिवारी, सलाहकार परिषद : विनय वर्मा, प्रकाश सहाय, ओमंजन मालवीय, राजीव नयनम, संगठन महामंत्री : शिव कुमार अग्रवाल।
निरंतर संघर्ष करने का दोहराया गया संकल्प
बैठक के अंत में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों की एकता, उनके अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में जेयूजे पदाधिकारियों समेत परमानंद गोप, ऋषिकेश सिंहदेव, अमित राज, अजीत जायसवाल, रमेश सिंह, देवकुमार दास , कौशर अली, जितेंद्र सिंह, मनीष कुमार, कुणाल सिंह, अरविंद कुमार, संजय अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, सतेद्र मित्तल , प्रताप सिंह,गोविंद यादव, किशुन प्रसाद, परमानंद वर्णवाल, मिथलेश सिन्हा, सबीर अंसारी, कृष्णा चौधरी, विनय राज, सुदीप सिंह, सहित रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, खूंटी, बोकारो, गिरिडीह, हज़ारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, पलामू, कोडरमा, चतरा, धनबाद, सिमडेगा के ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार शामिल हुए।
