Road Accident News: मालवाहक से जख्मी महिला की इलाज में देरी से मौत

Road Accident News: बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अन्तर्गत यदुवंश नगर के गली नंबर एक में मालवाहक गाड़ी ने बैक करने के दौरान एक महिला को कुचल दिया, इजाज में देरी के कारण महिला की हुई मौत।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अन्तर्गत यदुवंश नगर के गली नंबर एक में मालवाहक गाड़ी ने बैक करने के दौरान एक महिला को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। महिला का नाम मुक्ता देवी बताया जाता है। मृतिका के पुत्र षष्टी सेन ने बताया कि बालाजी कंपनी का मालवाहक का ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था। इस दौरान लापरवाही के चलते मां को कुचल दिया। उसके पैर और माथे पर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। चालक ने आयुष्मान कार्ड की मांग करने लगा और इलाज में देरी किया। उसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। तीन-चार घंटे बिना इलाज के मां को कंपनी और चालक के द्वारा रखा गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुत्र ने बताया कि उसकी मां सब्जी दुकान चलाती थी। परिवार का भरण पोषण करती थी। मुआवजे की मांग पुत्र ने की है। कहा कि लापरवाही से मेरी मां मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *