Crime News: दिशोम गुरु के तैलय चित्र उखाड़कर जलाने में एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज, मामले में तकनीकी अनुसंधान शुरू

Crime News: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) स्थित तिमुहाने पर लगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तैलय चित्र फ्रेम से उखाड़कर जलाने की घटना को लेकर आक्रोश।

न्यूज इंप्रेशन 

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) स्थित तिमुहाने पर लगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तैलय चित्र फ्रेम से उखाड़कर जलाने की घटना को लेकर बोकारो समेत पूरे झारखंड प्रदेश में आक्रोश है। सिटी पुलिस ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी की लिखित आवेदन पर इस संबंध में एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में शशि भूषण ओझा और उनके रिश्तेदारों को आरोपी बनाया गया है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में सिटी इंस्पेक्टर टेक्निकल सेल की मदद से तकनीकी अनुसंधान में जुटे हुए हैं। घटना विश्व आदिवासी दिवस से ठीक एक दिन पहले शनिवार रात की है। जब स्मृति भवन के पास लगे गुरु जी के चित्र को फ्रेम से उखाड़कर जलाने के बाद उस फ्रेम पर पंडित गौरी शंकर ओझा का तैलय चित्र लगा दिया गया, जो आरोपी के पिता का चित्र है। इस घटना को लेकर पूरे आदिवासी समुदाय में आक्रोश है। डीएसपी ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, बहुत जल्द मामले का पटाक्षेप कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *