बोकारो विधायक की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं झामुमो नेता मंटू यादव

•भाजपा नेता सपन ने कहा जेएमएम कार्यकर्ता खुद करते हैं दलाली

•काम करने वाले विधायक पर लगाते हैं आरोप

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: सेक्टर 3/बी छपरा मोड में भाजपा की बैठक में भाजपा जैविक प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी सपन कुमार गोस्वामी ने कहा कि झामुमो नेता मंटू यादव बोकारो विधायक बिरंची नारायण की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि विधायक बोकारो के विकास में लगे हुए हैं। विधानसभा में क्षेत्र की समस्याओं को बखूबी से उठाते हैं। बोकारो में पहली बार मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विस्थापितों की समस्या आदि को विधानसभा में रखने का काम किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ बोकारो में दलाली करना है। विधायक हमेशा बोकारो के हित में सोचते हैं। इन्होंने कभी भी जनता की बुराई नहीं की है। हमेशा जनता का साथ दिया है। विस्थापितों के साथ खिलवाड़ करना झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ता का काम है। झूठा आश्वासन देना इन लोगों का काम है। आने वाले समय में देश के नंबर वन जिला में बोकारो जिला बनेगा। प्रदेश में बोकारो का नाम रोशन होगा। झारखंड में नंबर वन विकास पर है बोकारो जिला। हेमंत की सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार, अवैध खनन, पढ़े-लिखे नौजवानों के साथ खिलवाड़ करना, इनकी राजनीति है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा झारखंड के हित के बारे में सोचती है। बैठक में मनजीत सिंह, नगर उपाध्यक्ष बाबा रमेश राय, संजय माहथा, वीरेंद्र चौबे, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *