Bokaro News: 3 मई को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा, डीईओ, परीक्षा समन्वयक व डीएसपी चिन्हित परीक्षा केंद्रों का करें संयुक्त निरीक्षण, आधारभूत संरचनाओं का भी करें अवलोकन
Bokaro News: आगामी 3 मई को प्रस्तावित नीट-यूजी 2026 की परीक्षा, जिले में कुल आठ केंद्र हैं बनाएं गए, शांतिपूर्ण-कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन का दायित्व, आधारभूत संरचना के लिए आयोग व एजेंसी जिम्मेवार।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने आगामी 03 मई को प्रस्तावित नीट-यूजी 2026 की परीक्षा के लिए जिले में कुल आठ केंद्र बनाएं गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक की गई। जिसमें परीक्षा के लिए नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा को जरूरी निर्देश दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, परीक्षा समन्वयक सह केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य तथा संबंधित डीएसपी संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन सुनिश्चित करें।
जैमर-सीसीटीवी व बायोमेट्रिक ससमय एजेंसी करें अधिष्ठापित
परीक्षा केंद्रों पर जैमर, फिक्सिंग, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीन अधिष्ठापन की व्यवस्था एनटीए/एजेंसी द्वारा अधिष्ठापित सुनिश्चत कराने को उप विकास आयुक्त को वरीय नियंत्रक पदाधिकारी के रूप में नामित किया। बताया कि, परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र– उत्तर पुस्तिका एवं आधारभूत संरचनाओं (जैमर, फिक्सिंग, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीन अधिष्ठापन आदि) की जिम्मेवारी आयोग/संबंधित एजेंसी की है।
जोनल दंडाधिकारी व मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी तय
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त* करने का निर्देश दिया। साथ ही मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दी है।
पूर्व परीक्षाओं की तरह अचूक व्यवस्था का दिया भरोसा
बैठक में कहा कि झारखंड करर्मचारी चयन आयोग अंतर्गत झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता 2023, झारखंड लोक सेवा आयोग अंतर्गत झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 एवं झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी अचूक व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में नीट-यूजी 2026 परीक्षा को भी शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन प्रशासन की प्राथमिकता
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है, जबकि परीक्षा केंद्रों की आधारभूत संरचना (जैमर, फिक्सिंग, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीन अधिष्ठापन, प्रश्न पत्र – ओएमआर सीट आदि) सुनिश्चित करने की जवाबदेही संबंधित आयोग/एजेंसी की है।
