Birsa College of Nursing: बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन, मां के दूध से बढ़ती है शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता
Birsa College of Nursing: चास बाईपास रोड स्थित बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: चास बाईपास रोड स्थित बिरसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “जीवन की सतत शुरुआत के लिए स्तनपानः जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” (Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works) रही। इस अवसर पर उपस्थित डायरेक्टर कम सेक्रेटरी प्रियंका रंजन व शिक्षकों एवं छात्रों ने स्तनपान के महत्व पर डाला। इस मौके पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन लेखन, स्वास्थ्य शिक्षा तथा जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करना तथा स्तनपान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों एवं संकाय सदस्यों ने बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरु करना तथा पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। संक्रमण का खतरा कम होता है। माँ और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। नर्सिंग विद्यार्थियों ने गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को स्तनपान के लाभ, सही तकनीक तथा छह माह बाद पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के संबंध में जागरूक किया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने स्तनपान को बढ़ावा देने एवं समाज में इसके प्रति जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया।
