Bokaro Cricket News : बोकारो मीडिया क्लब व क्रिएटिव क्लासेस के बीच फ्रेंडली मैच, बोकारो मीडिया क्लब बना विजेता
Bokaro Cricket News: रविवार को चीरा चास के एनपी क्रिकेट मैदान पर बोकारो मीडिया क्लब व क्रिएटिव क्लासेस के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: रविवार को चीरा चास के एनपी क्रिकेट मैदान पर बोकारो मीडिया क्लब व क्रिएटिव क्लासेस के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। बोकारो मीडिया क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिएटिव क्लासेस को 74 रनों से हराया। मीडिया क्लब के कप्तान राजेश कुमार व क्रिएटिव एलेवन के कप्तान रंजन सिन्हा ने कराया। राजेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 184 रन बनाए । शुभम कुमार ने सर्वाधिक 57/21, मनीष राय 44/10, धर्मनाथ कुमार 33/18, चंदन सिंह 23/6 व विवेक झा ने 21/5 रनो का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते ही क्रिएटिव क्लासेस की टीम 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। क्रिएटिव क्लासेस के रजत कुमार 17/14, भानु प्रताप सिंह 22/16, अमित 12/7, अभिजीत उपाध्याय 11/8, रौनक सिन्हा 45/12 व अविनाश कुमार ने 2/3 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शुभम को मेन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। खेल समापन पर क्रिएटिव क्लासेस के संचालक राहुल श्रीवास्तव व अन्य ने विजेता टीम को सम्मानित किया। कहा कि समय-समय पर ऐसे खेल का आयोजन किया जाना चाहिए। ताकि मन को तरोताजा बनाया जा सके। मौके पर पत्रकार कृष्णा चौधरी, राममूर्ति प्रसाद, सुनील महतो, राजेश राज, अभय कुमार व क्रिएटिव क्लासेस के अमन अग्रवाल, कुलदीप सिंह, कुंदन यादव, रंजन सिन्हा, बिनय कुमार, एमके झा, पंकज कुमार, कुंदन कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
