Cricket Match Press 11 VS Behatar Jharkhand: बोकारो शहर के सेक्टर 12 के खालसा मैदान में शनिवार को बेहतर झारखंड 11 और बोकारो प्रेस 11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Bokaro: बोकारो शहर के सेक्टर 12 के खालसा मैदान में शनिवार को बेहतर झारखंड 11 और बोकारो प्रेस 11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। बेहतर झारखंड की टीम ने बोकारो प्रेस 11 को तीन विकेट से मैच हराया। बेहतर झारखंड के कप्तान विवेक सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बोकारो प्रेस 11 की टीम की ओर से राममूर्ति प्रसाद और लक्ष्मी जय नारायण ने पारी की शुरुआत की। निर्धारित 12 ओवरों में 83 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम के लिए हिमांशु प्रसाद ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से 47 रन बनाएं। इसके अलावा राममूर्ति प्रसाद (5), सतपाल (9), विश्वजीत झा (5) और राजेश राज (3) रन जोड़ने में सफल रहे।
बेहतर झारखंड 11 की शुरूआत धीमी रही लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहतर झारखंड 11 की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। कप्तान विवेक सिंह और संजय कुमार 9-9 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली और 11वें ओवर में 84 रन बनाकर मुकाबला शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।
भाग दौड़ की जिंदगी में अपने लिए समय निकालना होता है जरूरी खेल की शुरुआत में बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से सभी का उत्साहवर्धन होता है। भाग दौड़ की जिंदगी में अपने लिए भी समय निकालना जरूरी होता है, ऐसे में सभी ने समय निकालकर मैदान में अपना योगदान दिया यह अच्छा प्रयास है। मैच समाप्ति के बाद बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने पत्रकार सहित सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर बेहतर झारखंड के लाल बाबू सिंह, नितिन सिंह, अजीत कुमार, राकेश कुमार मधु, सिद्धार्थ जैन, बबलू, मनजीत, नीरज पटेल, आदित्य, संजय, अमर प्रताप, आशीष व सुनील मौज्ूद रहे। वहीं बोकारो प्रेस 11 की ओर से कप्तान राजेश कुमार (हिंदुस्तान), राम मूर्ति प्रसाद (दैनिक जागरण), मनीष राय (प्रभात खबर), राजेश राज (दैनिक भास्कर), हिमांशु प्रसाद (डी फोकस), विश्वजीत झा (हिंदुस्तान), अभय प्रजापति (हमारा बोकारो), लक्ष्मी नारायण (डी फोकस), सतपाल (उत्कल मेल), सुनील महतो (दैनिक भास्कर), धर्मनाथ कुमार (प्रभात खबर), सुरेंद्र प्रसाद (भारत सिटी लाइव), कृष्णा चौधरी (हिंदुस्तान) सहित अन्य उपस्थित रहे।