Kharsawan Golikand 1948: खरसाँवा गोली कांड के शहीदों को नमन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा यहां वर्षों से 1 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा
Kharsawan Golikand 1948: आजाद भारत के सबसे भीष्म गोलीकांड, खरसावां गोली कांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय सहित अन्य नेताओं ने शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Kharsawan: आजाद भारत के सबसे भीष्म गोलीकांड,खरसावां गोली कांड के शहीदों को पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, मीरा मुंडा, सरायकेला के जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो पूर्व जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज ही के दिन 1 जनवरी 1948 को आजाद भारत में पहली गोली कांड की घटना इस स्थान पर घटित हुई थी और अनगिनत लोग मारे गए थे। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यहां वर्षों से 1 जनवरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा और स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए हम सब ने प्रयास किया है। देश में कांग्रेस कालीन सरकार ने गोली चलवाई। धरती पुत्रों ने अपना बलिदान देकर इस स्थान को एक प्रेरणा स्थल के रूप में परिवर्तित कर दिया। लंबे कालखंड तक इस स्थान की महानता विभिन्न सरकारों ने नजर अंदाज किया। पूर्व में इस स्थान पर बाजार लगता था, जिससे शहीद स्थल की गरिमा धूमिल होती थी। जनता ने मुझे जब इस क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुना तो स्थान की गरिमा को बनाए रखने के लिए भरपूर कोशिश की। इस बात की खुशी है कि आज हजारों की तादाद में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नए साल में आते हैं।