Bhagvan Birsa Munda Jayanti 2024: धूमधाम से मनाई गयी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा के पथ पर चलने का लिया संकल्प

Bhagvan Birsa Munda Jayanti 2024: बोकारो जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती और झारखंड राज्य के स्थापना की 24वीं वर्षगांठ शुक्रवार को धूमधाम से मनायी। भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति की ओर से नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के समीप मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले में भगवान बिरसा की 149वीं जयंती और झारखंड राज्य के स्थापना की 24वीं वर्षगांठ शुक्रवार को धूमधाम से मनायी। मुख्य समारोह का आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति की ओर से नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल के समीप मनाई इनकी 149वीं जयंती सह झारखंड राज्य के स्थापना मनायी गयी।
दियुरी (पहान) गंगाधर पुर्ती ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगो ने की। उद्घाटन सत्र में नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त विजया जाधव, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, डीटीओ वंदना शेजवलकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहार, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे, परियोजना पदाधिकारी मणिकांत प्रजापति सहित जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया। अतिथियों का स्वागत आसस सांस्कृतिक दल की बच्चियों ने मांदर एवं नागडे की थाप पर नृत्य कर किया गया। वहीं शाम को विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जो देर रात तक चला।

समारोह के माध्यम से डीसी ने की मतदान की अपील
मौके पर उपायुक्त ने जिलावासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य 24वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगामी 20 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अपील किया। स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष श्री पुर्ति ने कहा कि बिरसा मुंडा के जीवन से हमें प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनाव लेकर कहा कि मतदाताओं को इस लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने जरूरत है। जिससे एक मजबूत लोकतंत्र बन सके।
समारोह में ये हुए शामिल

मौके पर संजु सामंता, चंदु सिंह मुंडा, रूपलाल मांझी, संजय गागाई, रामदयाल सिंह, राजीव मुंडा, चंद्रकांत पुरती, भोला मुंडा, सोनाराम गोडसोरा, संजय कुमार रजक, किशोर किस्कु, मनोज हेंब्रम, अनिल हेंब्रम आदि मौजूद थे। समापन सत्र में सांस्कृतिक दल जयपाल नगर द्वारा बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक (एच आर-संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी, मुख्य महाप्रबंधक (एच आर) श्री हरिमोहन झा, निदेशक(स्वस्थ एवं चिकित्सा) बी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार, महाप्रबंधक (संचार प्रमुख) मणिकांत धान, सहायक महाप्रबंधक (एच आर) शिप्रा हेमरोम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अनिमेष कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात विद्या शंकर, सिटी पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन सहित अन्य बीएसएल अधिकारी मौजूद थे।

सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने भगवान बिरसा को किया याद

सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने बोकारो यूनिट अध्यक्ष व केन्द्रीय कमेटी, नई दिल्ली सदस्य शम्भु कुमार के नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर फेडरेशन के सदस्यों ने महान क्रांतिकारी, समाज सुधारक, माटीपुत्र, वीर सपूत बिरसा मुंडा की नया मोड स्थित प्रतिमा पर उन्हें माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया। अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा वे वीर क्रांतिकारी थे और आजादी के आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा है। आज के युवा को बिरसा मुंडा के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर मुख्य रूप से महासचिव करतार सामंत, महेंद्र राम उपाध्यक्ष, राकेश कुमार, बीआर सामंता, देवेश टुडू, मंतोष पासवान, सच्चु रजवार, नाबानांदेश्वर हेम्ब्रम, लिलु सोरेन, ललित उरांव, उपेंद्र कुमार, सिददार्थ पासवान, कल्पतरु बेहेरा, हरमन धनवर, दिलीप कुमार, रामजीत राम, मंगल कुमार सामंत, अभिजीत किशन, अनुराग मिंज उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *