UP Chief Minister Yogi Adityanath : योगी ने जनसभा से हुंकार भरा, कहा झारखंड में BJP की सरकार बनी तो योजनाओं का लाभ आदिवासियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं

UP Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में बोकारो से भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण के पक्ष में और बेरमो के करगली मैदान में बेरमो से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडे के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro/Bermo: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में और बेरमो के करगली मैदान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज देश का हर राजनीतिक विश्लेषक बोल रहा है कि 23 नंबर को झारखंड में कमल खिलने जा रहा हैे। उन्होंने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा की पावन जयंती पर झारखंडियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से 24 साल पहले अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड राज्य का निर्माण किया था। तब आरजेडी के लोगों ने इसका जबरदस्त विरोध किया था। सीएम योगी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 वर्षों में आप लोगों ने देखा होगा कि झामुमो के साथ कांग्रेस और आरजेडी के लोगों ने मिलकर लूटपाट मचाई है। एक मंत्री आलमगीर के यहां नोटों का पहाड़ मिला। प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार और अराजकता को देखा है। लेकिन दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नया भारत देख रहे हैं। लोक कल्याणकारी और विकास के कार्य हो रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पहले पाकिस्तान भारत की सीमाओं में आतंकवादियों का घुसपैठ करवाता था, आज उसकी रूहें कांप रही है। उसे मालूम है कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है जो छेड़ता है तो उसे छोड़ना भी नहीं है। आज देश में मोदी के नेतृत्व में बड़े-बड़े काम हो रहे हैं।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त में मिल रहा है राशन का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीबों के लिए मुफ्त में राशन देने की शुरुआत की। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन का लाभ मिल रहा है। देश के 50 करोड़ गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से 4 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय का देने का काम किया। 10 करोड़ लोगों के घर में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान नीधि का लाभ मिला है।

योजना का लाभ जनजातियों को मिलेगा घुसपैठियों को नहीं

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो योजनाओं का लाभ हिंदू, मुसलमान और घुसपैठियों को भी देंगे। वहीं बीजेपी इस बात को कहती है कि झारखंड में भाजपा की सरकार आएगी योजनाओं का लाभ जनजातियों को मिलेगा, घुसपैठियों को नहीं। कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा है। झारखंड में लूटेरी सरकार ने भू-माफियाओं और घुसपैठियों का अड्डा बना रखा है। घुसपैठिओं को वोट बैंक के लिए अराजकता फैलाने की छूट दे रखी है। कांग्रेस और राजद जातियों के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश में सब कुछ चंगा है

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न घुसपैठ है, ना लव जिहाद है, ना कर्फ्यू है, ना माफिया है। यूपी में सब कुछ चंगा है यहां कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगाता, मां-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वालों, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और सुशासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।

सरकार बनी तो एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे

योगी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो 1 लाख नौजवानों को नौकरी देने देंगे। सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत हर महीने बहनो-माताओं को 2100 रुपए देने का काम करेंगे। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रुपए में गैस का सिलेंडर देने का काम करेंगे, इसके अलावा साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को 2 हजार रुपए महीने का भत्ता दिया जाएगा। 21 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में सब कुछ चंगा है

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में न घुसपैठ है, ना लव जेहाद, ना कर्फ्यू है, ना माफिया है। यूपी में सब कुछ चंगा है। यहां कोई सुरक्षा में सेंध नहीं लगाता, मां-बहन की इज्जत पर हाथ डालने वालों, सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का टिकट कट जाता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और सुशासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है।

बटेंगे तो काटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर झारखंड को विकसित प्रदेश बनाना है तो, यहां डबल इंजन की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि, जब भी बंटे है, निर्ममता से कटे हैं, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। योगी ने आमजनों से भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण और चंदनकियारी प्रत्याशी अमर कुमार बावरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके सांसद ढुलूम हतो, बोकारो प्रत्याशी बिरंची नारायण, चंदनकियारी प्रत्याशी अमर कुमार बावरी, पूर्व सांसद सुशील सिंह, संजय त्यागी, कमलेश राय, रोहित लाल सिंह सहित अन्य लोग मंच पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *