Bermo: डीवीसी प्रबंधन की मनमानी व सप्लाई मजदूरों के लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के नेताओं व मजदूरों ने की बैठक

Bermo: डीवीसी प्रबंधन की मनमानी व सप्लाई मजदूरों के लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केंद्र में कार्यरत सप्लाई मजदूरों से संबंधित संयुक्त मोर्चा के नेताओं व मजदूरों ने की बैठक। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा–आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bermo: डीवीसी प्रबंधन की मनमानी और सप्लाई मजदूरों के लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को डीवीसी के बोकारो ताप विद्युत केंद्र में कार्यरत सप्लाई मजदूरों से संबंधित संयुक्त मोर्चा के नेताओं और मजदूरों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्रजकिशोर सिंह ने की।
विवेकानंद क्रीडांगन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सह भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भारत यादव ने कहा कि वर्ष 2019 में संपन्न त्रिपक्षीय समझौता के अनुसार सप्लाई मजदूरों को स्थाई कर्मचारियों के समान गंभीर बीमारी में सुपर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने और मृत सप्लाई मजदूर पति महतो व रामनरेश सिंह के आश्रितों को सप्लाई मजदूर के रुप में नियोजित करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। वावजूद इसके लंबे समय से टालमटोल किया जा रहा है।

श्रम कानूनों का किया जा रहा घोर उल्लंघन
यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके सभी सप्लाई मजदूरों को ससमय ग्रेच्यूटी भुगतान नहीं कर ग्रेच्यूटी भुगतान अधिनियम के साथ अन्य श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। स्थानीय एवं मुख्यालय स्तर पर उच्चाधिकारियों का लागातार ध्यानाकर्षण कराने के वावजूद भी लंबित मामलों के निष्पादन के लिए प्रबंधन गंभीर नहीं है। ऐसे में आंदोलन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का अनावश्यक दबाव

संयुक्त मोर्चा में शामिल यूनाइटेड कांट्रेक्टर वर्कस यूनियन के नवीन पाठक, डीवीसी ठेका मजदूर संघ के संजय मिश्रा, मजदूर संगठन समिति के रघुवर सिंह, हिन्द मजदूर किसान पंचायत के नागेश्वर महतो, डीवीसी ठेकेदार मजदूर संघ के गणेश राम व रीतलाल महतो ने एक स्वर से कहा कि लंबित मांगों का ससमय निष्पादन के बजाय प्रबंधन मासिक वेतन का भुगतान और उपस्थिति रोक कर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है।जबकि डीवीसी के अन्य प्रतिष्ठानों में भी अभी तक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज़ नहीं किया जा रहा है। जब तक लंबित मामलों का समाधान नहीं किया जायेगा, तब तक बायोमेट्रिक उपस्थिति का बहिष्कार और प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों सप्लाई मजदूर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *