Bokaro: प्रसव के बाद खून की कमी से महिला की मौत, पति-पत्नी विवाद में महिला ने ज़हर खाकर की आत्महत्या

Bokaro: बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में गुरूवार को दो अलग-अलग घटना में दो महिला की मौत हो गई। प्रसव के बाद खून की कमी से महिला की मौत, वहीं, दूसरी महिला ने कीटनाशक दवा खाकर कर ली अपनी इहलीला समाप्त।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में गुरूवार को दो अलग-अलग घटना में दो महिला की मौत हो गई। एक महिला की मौत प्रसव के दौरान हो गया। वहीं, दूसरी महिला कीटनाशक दवा खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
रांगामाटी निवासी विजय कुमार महतो की 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी रेणुका देवी की मौत गुरूवार अहले सुबह प्रसव के बाद खून की कमी होने के कारण हो गई। बताया जाता है कि रेणुका को प्रसव पीड़ा बुधवार शाम करीब 4 बजे शुरू हुई। कार्यकारी सहिया ने शाम 4ः30 बजे कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी। जहां स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। उसके बाद एक निजी अस्पताल में रात 10 बजे सीजेरियन डिलीवरी कराया गया। बच्चा बिल्कूल स्वस्थ है। प्रसूता के बाद खून की कमी होने से प्रसूता बेहोश हो गई। चिकित्सकों ने परिजनों को खून की व्यवस्था करने को कहा। परिजनों ने सुबह तक खून की व्यवस्था करने की बात कही। मरीज की स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने खून का इंतजाम कर चढ़ाया।

मायके वाले पहुंचे रांगमाटी
मरीज की स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आनन-फानन में परिजन बोकारो के चास स्थित किसी निजी अस्पताल में ले गये। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इस बीच रेणुका की मौत हो गई। मौत की खबर के बाद मायके वाले रांगमाटी पंहुचे और ससुराल वालों पर बरस पड़े। लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए काफी भला बुरा कहा। अंत में मामले के शांत होने के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।

विवाद में खाया कीटनाशक दवा
टांगटोना गांव के तेलियाडीह निवासी बलदेव महतो उर्फ अघनु महतो की पत्नी अंजू देवी ने घरेलू विवाद के कारण गुस्से में आकर कीटनाशक दवा खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होते रहता था। पति बलदेव बाहर में काम करता है। तीन दिन पूर्व घर आया था। विवाद के बाद उसने ज़हर खाकर आत्महत्या ली है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य प्रिया देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार व कसमार पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *