Bokaro: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता सीता राम रवानी का निधन, संघ को अपूरर्णीय क्षति

Bokaro: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता सीता राम रवानी का 5 नवंबर की सुबह निधन हो गया। इनके निधन से संघ को अपूरर्णीय क्षति हुई है। 1979 से धनबाद व बोकारो व्यवहार न्यायालय में अब तक किए विधि व्यवसाय।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता सीता राम रवानी का निधन रविवार सुबह करीब 7ः00 बजे हो गया।
बताया जाता है कि बीते 4 नवंबर को अपने आवास पर सुबह में पौधों में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान चक्कर आने से गिर पड़े। जिन्हें तुरंत चास के नीलम नर्सिंग होम में ले जाया गया। कई तरह की जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक ने चोट को काफी गंभीर बताया। उसी दिन रात में रांची के बड़े निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सिटी स्कैन सहित अन्य जांच के आधार पर स्थिति को गंभीर बताया। परिजन रांची से लेकर अहले सुबह पुनः चास पहुंचे। इन्हें दोबारा नीलम नर्सिंग होम में भर्ती कराए, जहां 5 नवंबर की सुबह निधन हो गया।

दोपहर लाया गया व्यवहार न्यायालय परिसर
पुण्य आत्मा को अंतिम विदाई के लिए बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में दोपहर में लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया गया। पैतृक गांव से अंतिम संस्कार के लिए दामोदर नदी ले आया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

1979 से विधि व्यवसाय से जुडे़
स्व सीता राम रवानी का जन्म 30 जून 1947 को धनबाद जिले के बरोरा थाना अंतर्गत मांडरा ग्राम में हुआ था। उन्होंने 1971 में आरएसपी कॉलेज झरिया से स्नातक किया था। उसके बाद वर्ष 1976 में छोटानागपुर लॉ कॉलेज, राँची से विधि स्नातक किये। 1979 से धनबाद और बोकारो व्यवहार न्यायालय में अब तक विधि व्यवसाय किये। वे दिवानी व फौजदारी मुकदमो के विशेषज्ञ थे। वे वर्तमान में सोलागीडीह, भवानीपुर चास, बोकारो में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनका एक पुत्र अतुल कुमार व एक पुत्री राजश्री अधिवक्ता है। दोनों बोकारो व्यवहार न्यायालय में नियमित रूप से विधि व्यवसाय कर रहें है। अतुल कुमार संघ कि कार्यकारिणी के सदस्य भी है।

इस मौके पर ये थे मौजूद
संघ के अध्यक्ष ठाकुर कालिका नन्द सिंह, उपाध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, महासचिव मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, संयुक्त सचिव (प्रशासन) महेश चौधरी, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) प्रेम कुमार-2. सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, सृष्टि घर सिंह, संपूर्ण चन्द्र लायक, कामदेव पाठक, संजय कुमार-9, माया सिंह, मृत्युन्जय मल्लिक, अतुल कुमार, संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिमेष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

6 नवंबर को शोकसभा आयोजित
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व सीता राम रवानी के निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के सेंट्रल हॉल में 6 अक्टूबर को दोपहर 1ः30 बजे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। संघ के सभी सदस्यगण सोमवार को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *