Bokaro: मृत राशनकार्ड धारियों के हिस्से का अनाज डीलर नहीं खाते, लाभुक के परिजन खुद जबरन उठाते हैं अनाज
Bokaro: कसमार प्रखंड पीडीएस डीलर्स संघ ने उपभोक्ताओं के खिलाफ खोला मोर्चा, मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन उठाव का डीलरों पर लगाया जा रहा आरोप गलत। उपभोक्ता भी अपने परिजन की मरने की सूचना डीलर्स को नहीं देते। आपूर्ति कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाती है मृतकों की सूची।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro (Kasmar) : कसमार प्रखंड पीडीएस डीलर्स संघ ने उपभोक्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा खोलने का वजह है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन उठाव का आरोप डीलरों पर लगाया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता भी अपने परिजन की मरने की सूचना डीलर्स को नहीं देते।
संघ के सदस्यों ने बीते रविवार को मंगलचंडी मंदिर परिसर में इस मसले को लेकर बैठक कर विरोध जताया। डीलरों का कहना है कि मृत राशनकार्ड धारियों के हिस्से का अनाज डीलर नहीं खाते, बल्कि संबंधित मृतक लाभुक के परिजन स्वयं उठाते हैं। संघ अध्यक्ष श्यामल कुमार झा ने दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर पर एतराज़ जताया। उन्होंने कहा कि कुछ मृत हो चुके राशनकार्ड धारियों का नाम राशनकार्ड से हटा नहीं है। जिससे अनाज लगातार आ रहा है जो संबंधित मृतक लाभुक के परिजन अपना जताकर जबरन उठाते आ रहें हैं। अनाज नहीं देने पर लाभुक हंगामा खड़ा कर देते हैं। इसमें डीलर्स कहीं भी कटौती नहीं करते हैं।
आपूर्ति कार्यालय को सौंपी जाती है सूची
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मृत राशनकार्ड धारियों का नाम हटाने के लिए समय-समय पर आपूर्ति विभाग को सूचि बनाकर सौंपा जाता है, लेकिन जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा मृतक लाभुकों का नाम नहीं हटाया जाता है तो इसके लिए डीलर्स दोषी नहीं हो सकते हैं। इस मामले को लेकर बेवजह डीलरों को परेशान किया जा रहा है और निलंबन करने की चेतावनी दी जा रही है। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पदाधिकारी डीलरों को परेशान करेंगे तो डीलर्स संघ आगामी नवंबर माह से अनाज उठाव नहीं कर हड़ताल करेंगे।
इन्होंने लिया बैठक में हिस्सा
बैठक में उपाध्यक्ष वीणा देवी, दीपक झा, शंकर जायसवाल, गंगाधर बैठा, रामकिंकर झा, इब्राहिम अंसारी, मनोज सिंह, फुलेश्वर महतो, निर्मल गोस्वामी, अखिल रजक, सुरेंद्रनाथ मुंडा, रावण मांझी, हनीफ अंसारी, जगदम रविदास, शत्रुघ्न हेंब्रम, संतोष प्रजापति, राजकिशोर जायसवाल समेत महिला एसएचजी के सदस्य मौजूद थे।