Durga Puja 2023: कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा शुरू

Durga Puja 2023: बोकारो जिले में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुभारंभ हो गया। बोकारो जिले में छोटे-बड़े 330 से अधिक पूजा पंड़ालों व दुर्गा मंदिरों में सुबह कलश स्थापना किया गया। मंत्रोचार से पूरा माहौल हुआ भक्तिमय।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर यानि रविवार को शुभारंभ हो गया। बोकारो जिले में छोटे-बड़े 330 से अधिक पूजा पंड़ालों व दुर्गा मंदिरों में सुबह कलश स्थापना किया गया।
नगर के सेक्टर नाईन वैशाली मोड़, सेक्टर 9 गायत्री मैदान, सेक्टर 2सी, सेक्टर 12, सेक्टर 8 राय चौक, सेक्टर 9बी-सी पूजा, चास, चीरा चास सहित बेरमो अनुमंडल के पंडालों में भी कलश स्थापना की गई। पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना को लेकर विभिन्न पूजा कमेटी की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। मां दुर्गा की कलश स्थापन रविवार के प्रातः काल सूर्योदय के बाद से दिन के 10 बजकर 21 मिनट से लेकर 12. 24 मिनट तक ही शुभ रहा। मंत्रोचार के बीच मां दुर्गा का कलश स्थापना सुबह में शुभ मुहुर्त में किया गया। शरदीय नवरात्र पूजा के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। पंडित रामरूप मिश्र के अनुसार पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की अराधना की गयी। पूजा में मां को चमेली का फूल अर्पित किया गया।

तेनुघाट एफ टाईप दुर्गा पूजा समिति ने निकाला भव्य कलश यात्रा
शारदीय नवरात्र को लेकर तेनुघाट एफ टाईप दुर्गा पूजा समिति की ओर से ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो सार्वजनिक दुर्गा मंडप प्रांगण से ई टाईप कॉलोनी होते हुए दामोदर नदी कैनाल पहुंची। आचार्य बालदेव मिश्रा, पंडित शशी शंकर और पंडित सीताराम पाण्डेय ने मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालुगण कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुऐ दुर्गा मंडप पहुंचे। जहां कलश स्थापित करवाया गया। मौके पर आनंद श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, देवनन्दन प्रसाद, शालीग्राम प्रसाद, बम्बी सिन्हा, राजा बाबू, गोपाली सिन्हा, प्रशांत पाल, मुन्ना कुमार, महावीर कुमार, अंशु कुमार, दीपक ठाकुर, कुंदन झा, सुजय आनंद, विजय अम्बष्ठ, छोटू कुमार, संजय शर्मा, अरविन्द कुमार, अनु कुमार, मुकेश कुमार, महादेव राम, अशोक पाठक, बबलू झा, रणधीर सिंह, पंकज पाठक सहित श्रद्धालु लोग मौजूद थे।

आरती में शामिल कॉलोनीवासी
चीरा चास स्थित प्राप्ति एस्टेट आवासीय परिसर में दुर्गा पूजा समिति प्राप्ति एस्टेट द्वारा दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया। शाम में आयोजित आरती में भी लोग शमिल हुए। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष निलेश कुमार, बी शाही, केपी सिंह, पीएस द्धिवेदी, अमरेंद्र त्यागी, केके सिंह, सीके झा, अश्विनी कुमार, पीयूष सिन्हा, उपेंद्र चौधरी, के चौधरी, नीरज उपाध्याय, वकील दास, वीके मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

दुर्गापूजा की तिथियां
16 अक्टूबरः नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रहमचारिणी का पूजन।
17 अक्टूबरः नवरात्र के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा।
18 अक्टूबरः नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे रूप देवी कुष्मांडा की पूजा।
19 अक्टूबरः नवरात्र के पांचवे दिन माता स्कंदमाता का पूजन।
20 अक्टूबरः नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा।
21 अक्टूबरः नवरात्र के सातवें दिन यानी महासप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा।
22 अक्टूबरः नवरात्र के आठवें दिन यानि महाष्टमी को मां महागौरी की पूजा।
23 अक्टूबरः नवरात्र के नौवें दिन महानवमी को मां महागौरी की पूजा। इस अवसर पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है।
24 अक्टूबर : विजयादशमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *