Bokaro : सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए बोकारो के तीन खिलाड़ियों का चयन 

Bokaro : उत्तर प्रदेश में 24 से 30 नवंबर तक होने वाले 30वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए बोकारो जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में हुआ।
 
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : उत्तर प्रदेश में 24 से 30 नवंबर तक होने वाले 30वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए बोकारो जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में हुआ है। झारखंड टीम का चयन शिव 7 से 8 अक्टूबर तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव होटवार राँची में किया गया। चयनित खिलाड़ियों में बोकारो के अंकु कुमारी, आरती कुमारी व मेघनाथ टुडू का नाम शामिल है।

गोमिया विधायक ने की खिलाड़ियों की हौसला अफजाई
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों को गोमिया विधायक सह बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ लम्बोदर महतो ने मिलकर हौसला अफजाई की। तीन खिलाड़ियों का चयन बोकारो जिले के लिए गौरव की बात है। विधायक ने तीनों खिलाड़ियों को इंडियन राउंड का धनुष सेट देने की घोषणा की, ताकि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे। इन खिलाड़ियों के चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षे़त्र में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *