World Teacher’s Day 2023: डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित

World Teacher’s Day 2023: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस का किया गया आयोजन। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा–शिक्षकों के लिए यह सम्मान का है दिन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में गुरूवार यानि 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher’s Day 2023) का आयोजन किया गया। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्राचार्य दास ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का एक अहम संबंध है। शिक्षक का स्थान ईश्वर से भी उपर माना गया है। यह दिन दुनियाभर के शिक्षकों के लिए सम्मान का दिन है। हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। शिक्षक सदैव ही शिष्य को आगे बढ़ाने में तत्पर रहें।

क्या है इस वर्ष का थीम
हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस साल का विश्व शिक्षक दिवस 2023 का थीम है-हमें जो शिक्षा चाहिए उसके लिए शिक्षकों की आवश्यकताः शिक्षकों की कमी दूर करने की वैश्विक अनिवार्यता। वहीं, भारत में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। एक महीने बाद पूरी दुनिया में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रभारी नागेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार सिंह, ममता कुमारी, भावना घाले, रूबी यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *