Gandhi Jayanti 2023 : गांधी जयंती पर अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोगों ने किया याद, चढ़ाया श्रद्धासुमन
Gandhi Jayanti 2023 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बोकारो जिले में शहर से गांव तक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उल्लासपूर्वक मनाया। सेक्टर 4 गांधी चौक चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर गांधी विचार मंच की ओर से महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाया गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बोकारो जिले में शहर से गांव तक सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उल्लासपूर्वक मनाया। सेक्टर 4 गांधी चौक चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर सोमवार को गांधी विचार मंच की ओर से महात्मा गांधी जयंती समारोह मनाई गयी। समारोह का उदघाटन बोकारो विधायक बिरंची नारायण व बाघमारा विधायक ढुल्लु महतो, पूर्व मंत्री उमांकांत रजक, बीएसएल के अधिशासी निदेशक संकार्य बीके तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, एसडीओ चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता मेनका, लक्षमण नायक, नगर सेवा के सीजीएम कुंदन कुमार, गांधी विचार मंच के महासचिव बीनेश कुमार नायक, संजय त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोराई सहित अन्य मौजूद थे।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन सुबह में किया गया। इसके पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अतिथियों ने पुष्पांजली अर्पित किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख व इसाई के उपदेशकों ने अपने धर्म में वर्णित मानवता के प्रति प्रेम, भाईचारा के संदेशों का उल्लेख किया। हिन्दु धर्म से एमएल ओझा, बौद्ध धर्म से भंते कोंठय, इस्लाम धर्म से मो. नौशाद व गुरूवाणी ज्ञानी सरदार धर्म सिंह ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अपना संदेश पाठ किया। मौके पर गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम को विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं की ओर से प्रस्तुत किया गया। दोपहर में एक आदर्श भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में किया सहयोग
कार्यक्रम अध्यक्षता गांधी विचार मंच के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। संचालन डॉ विजय कुमार और बिमल नायक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आयोजन में ओमप्रकाश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, ज्योतिलाल महतो, शैलेश वर्णवाल, हाबुलाल गोरांई, पहलू महतो, परमेश्वर महतो, अनूप गुप्ता, रंजीत वर्णवाल, विक्रम महतो, गोपाल शाह,रेणु साह,ज्योति लाल महतो, शैलेश कुमार वर्णवाल, संतोष कुमार गुप्ता, प्रियांक अग्रवाल, अनिल कुमार, दिलीप गुप्ता, जगदीश चौधरी, रोहित नायक सहित अन्य का सहयोग रहा।