Lal Bahadur Shastri Jayanti: शहर से गांव तक मनी भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, मंत्री ने कहा—राष्ट्र निर्माताओं में शास्त्रीजी का नाम अमर रहेगा
Lal Bahadur Shastri Jayanti: बोकारो जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति व चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला ने संयुक्त रूप से सेक्टर-6 शास्त्री प्रतिमा स्थल पर मनाई गई जयंती।
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro:बोकारो जिले में शहर से लेकर गांव तक भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति एवं चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्टूबर को सेक्टर-6 शास्त्री प्रतिमा स्थल पर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (Lal Bahadur Shastri Jayanti) मनाई गई। समारोह का उद्घाटन झारखण्ड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी सहित अन्य मौजूद थे। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने भी शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। मौके पर एसपी प्रियदर्शी आलोक, चास एसडीओ प्रताप सिंह शेखावत, बोकारो इस्पात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी ने शास्त्री जी के प्रतिमा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इलेक्ट्रोस्टील के सीईओ रविश शर्मा, सीएफओ आनंद दुबे व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार एवं मुख्यमंत्री के सीए जय शंकर जयपुरियार, मंटू यादव आदि
6 जवान व 4 किसानों को किया सम्मानित
इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री ने 6 जवान व 4 किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी हमारे राष्ट्र निर्माताओं में अपनी अहम भूमिका रखते हैं। उन्होंने अपने सादगी एवं राष्ट्रप्रेम की जोत प्रत्येक भारतवासियों के दिलो में जय जवान, जय किसान के मंत्रों से प्रज्जवलित किया है। इस अवसर पर समिति ने एसीआई में भारतीय वॉलिबोल टीम के मुख्य कोच जयदीप सरकार का हार्दिक अभिनंदन किया।
शास्त्री सेवा समिति ने किया स्वागत
सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा ने की। संचालन महासचिव भइया प्रीतम ने किया।जबकि अतिथियों का स्वागत लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक इलेक्ट्रोस्टील के जीएम संजय सिन्हा ने किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, वरीय उपाध्यक्ष रमन सिन्हा, संयुक्त महासचिव संजय सिन्हा, ललेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, दीपक रंजन, जगपति प्रसाद, शुभलक्ष्मी श्रीवास्तव, सुनिता सिन्हा, डॉ. रंजना श्रीवास्तव, जीवन कुमार, पीएन पाण्डेय, एसके सिन्हा, मुन्ना शुक्ला, धर्मवीर सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, संजय त्यागी, नवीन सिन्हा, असीम सिन्हा, सर्वज्ञान सिन्हा, संजय वर्मा, हिमांशु वर्मा, प्रवीण कुमार सिन्हा, संजय बहादुर, अजय कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।