Married Woman hanged herself: विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान, पिता ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप
Married Woman hanged herself : बोकारो के हरला थाना पुलिस ने सेक्टर 9 स्थित कुम्हार चौक निवासी दीपक कुमार की पत्नी 23 वर्षीय रश्मि देवी का शव बुधवार की सुबह बरामद किया है। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को दी घटना की सूचना।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
बोकारो के हरला थाना पुलिस ने सेक्टर 9 स्थित कुम्हार चौक निवासी दीपक कुमार की पत्नी 23 वर्षीय रश्मि देवी का शव बुधवार की सुबह बरामद किया है।
पुलिस को पति दीपक ने ही फोन कर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव बेड पर पाया गया। पूछताछ में पति ने बताया कि पत्नी ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। आनन-फानन में उसे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया। विवाहिता के मायके वालों को इसकी सूचना दी।
पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
सूचना मिलते ही पिता नावाडीह प्रखंड के खरपीटो निवासी जगेश्वर पंडित पुत्री के ससुराल पहुंचे। उन्होंने पुत्री के शव को देखते ही पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। इस संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि इसी साल जनवरी 2023 में पुत्री की शादी पिंड्राजोरा के हरिपद कुम्हार के बेटे दीपक कुमार के साथ की थी। पुत्री के ससुराल वाले सेक्टर 9 कुम्हार चौक में घर बनाए हुए हैं, इसलिए सभी यहीं रहते हैं. उन्होंने कहा कि पति ने पुत्री का मुंह दबाकर हत्या की है।
करम परब में मायके जाना चाहती थी