Bokaro : कामन लॉ ऐडमिशन टेस्ट परीक्षा में झारखंड में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को उज्ज्वल को डीएवी स्कूल ने किया सम्मानित

Bokaro के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में कामन लॉ ऐडमिशन टेस्ट परीक्षा में सफल छात्र को डीएवी स्कूल ने किया सम्मानित।

प्राचार्य ने कहा यह गौरव डीएवी के इतिहास के लिए स्वर्णिम है।

 

Bokaro : बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कामन लॉ ऐडमिशन टेस्ट 2023 की परीक्षा में झारखंड में प्रथम स्थान (एससी रैंक) हासिल करनेवाले उज्ज्वल कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य बीएमएल दास ने उज्ज्वल को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि यह गौरव डीएवी के इतिहास के लिए स्वर्णिम है। उज्ज्वल ने अपने मेहनत व संकल्प के बल पर स्कूल के साथ-साथ अभिभावक को एक नयी पहचान प्रदान की है। विद्यार्थियों को सीखने व समझने की जरूरत है। उज्जवल का चयन गुजरात नेशनल लॉ विश्वविद्यालय सैलभाषा में हुआ है। 

कामन लॉ ऐडमिशन टेस्ट में 245 वां स्थान

उज्ज्वल कुमार ने कामन लॉ ऐडमिशन टेस्ट में ऑल इंडिया में 245 वां स्थान हासिल किया है। यह गौरव न सिर्फ स्कूल बल्कि बोकारो के लिए भी है। उज्ज्वल ने कहा कि मेहनत और लगन से हर व्यक्ति जीवन में सफल हो सकता है। इस मौके पर नागेंद्र प्रसाद, बीएस झा, मनोज कुमार मिश्र, अनुराग मिश्र, जाह्नवी बनर्जी व श्याम भूषण श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *