Bokaro: एसपी ने कहा माइनिंग अपराध व संगठित अपराध को करेंगे खत्म, विधि-व्यवस्था से किसी भी हाल में कोई नहीं करेंगे समझौता
सार
•महिलाओं सुरक्षा एप्प को समीक्षा के बाद पुन: करेंगे एक्टिव।
•डुमरी उपचुनाव की तैयारी को लेकर लगातार करेंगे समीक्षा।
•संगठित अपराध किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं किया जायेगा।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के नये एसपी के रूप में कमान संभालने के बाद प्रियदर्शी आलोक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारो से मुखातिब हुए।
उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकताओं में अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर नकेल कसना है। अपराध होने की स्थिति में घटना का त्वरित उद्भेदन करना है। बोकारो का एक हिस्सा माइनिंग से जुडा है। इस कारण अपराध पर भी विशेष नजर रखी जायेगी, ताकि माइनिंग के कारण बढने वाले माइनिंग अपराध पर लगाम लगाया जा सके। विधि-व्यवस्था से किसी भी हाल में कोई समझौता नहीं करेंगे। विधि-व्यवस्था को लेकर लगातार समीक्षा बैठक की जायेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार पुलिसिंग टास्क भी दिया जायेगा।
आने वाला समय बताएगा
एसपी ने बोकारो के पत्रकारों के सामने विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बहुत सारी बातें कह डाली।
अब देखना है कि इस दिशा में किया सख्त कदम उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं किया जायेगा।
उग्रवादी गतिविधियां पहले से काफी कम हुई है। जो थोडी-बहुत नक्सली गतिविधि चल रही है, उसे ध्वस्त किया जायेगा। ताकि नक्सलियों के मंसूबे को परास्त किया जा सके। एक-एक कर हर संगठित गिरोह का सफाया करेंगे।
महिलाओं से जुडी अपराध नहीं किया जायेगा बरदाश्त
महिलाओं से चैन छिनतई, दुर्व्यवहार सहित महिलाओं से जुडी कोई भी अपराध को बरदाश्त नहीं किया जायेगा। समीक्षा के बाद महिलाओं की सुरक्षा के बना एप्प को पुन: एक्टिव करेंगे। एसपी ने कहा कि यातायात को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया जायेगा। ताकि बिना कारण जैसे-तैसे सडकों पर चलनेवाले वाहन चालकों पर लगाम लगाया जा सकेगा। हर हाल में सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। फिलहाल बोकारो में अपराधिक आंकडा की समीक्षा करेंगे। इसके बाद स्थिति अनुरूप काम किया जायेगा। साइबर अपराध से जुडे मामलों की समीक्षा करेंगे। साइबर अपराध के आंकडों को कम किया जायेगा।
शांतिपूर्ण संपन्न होगा मुहर्रम
मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जायेगा। डुमरी उपचुनाव की तैयारी को लेकर लगातार समीक्षा की जायेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव जैसी कोई शब्द नहीं होती है। बेहतर काम करनेवालों के लिए सभी जगहों पर सहयोग हासिल होता है। मैं सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करता हूं।