Ranchi: झारखंड की सुविख्यात समाज सेविका बरखा लकड़ा को स्नेह स्मृति सम्मान से किया गया सम्मानित, झारखंड की शेरनी है बरखा

सार

रांची में झारखंड की सुविख्यात समाज सेविका बरखा लकड़ा को किया गया सम्मानित।

• सांसद ने कहा बेटियों का सम्मान ईश्वर का सम्मान होता है। 

 

गीता कुमारी

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Ranchi: स्नेह स्मृति न्यास के तत्वावधान में रांची के अशोक नगर स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ मौजूद थे। इस मौके पर झारखंड की सुविख्यात समाज सेविका बरखा लकड़ा को सम्मानित किया गया।

सांसद ने समाज के प्रति समर्पित न्यास को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का सम्मान ईश्वर का सम्मान होता है। स्नेह स्मृति न्यास के सदस्यों ने बरखा लकड़ा का चयन कर पूरे समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज में आम भूमिका निभानी चाहिए।

समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

स्नेह स्मृति न्यास के सलाहकार महादेव टोप्पो ने कहा कि बरखा लकड़ा झारखंड की वह शेरनी है जो आदिवासी औरतों के हक के लिए दिन-रात संघर्षरत है और उसके इन्ही गुणों के कारण आज स्नेह स्मृति न्यास ने उनको सम्मानित करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बरखा लाकड़ा निस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के लोगों की सेवा करती है। ये अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

सुनाया मां की जीवन यात्रा का वृतांत

 क्रांति श्रीवास्तव ने अपनी मां की जीवन यात्रा का संक्षिप्त वृतांत देते हुए संपूर्ण कार्यक्रम अपने मां और पिता को समर्पित किया। विजयलक्ष्मी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मुक्ति साहदेव ने किया। न्यास ने बरखा लकड़ा को सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह, शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा पौधा भेंट कर किया। साकेत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन साकेत कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *