Bokaro: नावाडीह प्रखंड में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने आंदोलन को तेज करने के लिए की बैठक 

सार

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति नावाडीह चलाएगा, गांव कनेक्शन मुहिम।

• मुहिम को गति देने के लिए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने किया कमेटी का गठन। 

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत बरई पंचायत व पलामू पंचायत स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आंदोलन को तेज करने के लिए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति नावाडीह ने बैठक की। मौके पर खतियानी संघर्ष समिति के मोती लाल महतो मौजूद थे। श्री महतो ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति, उद्योग नीति, खनन नीति व अपनी भाषा संस्कृति को बचाए रखने के बारे में विस्तार से बताया।

चलाया जा रहा है गांव कनेक्शन मुहिम 

 महतो ने कहा कि झारखंडी भाषा संघर्ष समिति की ओर से गांव कनेक्शन नामक मुहिम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य झारखंड के हर व्यक्ति को जागरूक करना है। वहीं, बरई पंचायत से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरण महतो, सचिव मुकेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष नीलकंठ महतो, उपाध्यक्ष मौजी महतो, उपाध्यक्ष रंजीत तुरी, उपसचिव पवन महतो, उपसचिव प्रदीप महतो, उप कोषाध्यक्ष हीरामन गंझू, संरक्षक नागेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी नरेश कुमार महतो, वहीं पलामू पंचायत से अध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव अकाश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष महेंद्र महतो, उपाध्यक्ष जीतू राज, उपाध्यक्ष प्रकाश महतो, उप सचिव गणेश सिंह, उपसचिव दीपक कुमार महतो, मीडिया प्रभारी जुगल महतो, उप कोषाध्यक्ष करम देव सिंह, संरक्षक प्रमोद कुमार महतो चुने गएं। 

बैठक में हुए शामिल

मौके पर लोकनाथ महतो, मिथिलेश कुमार, प्रेम कुमार, सुनील कुमार महतो, नरेश महतो, साजन सिंह, प्रयाग महतो, नकुल महतो, टेको चंद महतो, डूमर चंद्र सिंह, रामू सिंह, चोलेश्वर महतो, देवनारायण महतो, हिरामन महतो, कैलाश महतो, संजय कुमार महतो, दिनेश महतो, उपेंद्र कुमार महतो, कविता देवी, कौशल्या देवी, दुखनी देवी, सावित्री देवी, बॉबी देवी, चंदा देवी, बसंती देवी, संजू देवी, सावित्री देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, संजोती देवी, ललिता देवी, मीना देवी, रित लाल महतो, जमुना महतो, रूपलाल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *