Bokaro Lah Training : महिलाओं को लाह की चूड़ी बनाने का ट्रेनिंग देकर बनाया जा रहा है हुनरमंद, जुड़ेंगी स्वरोजगार से

Bokaro News :राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से सहयोगिनी संस्था की ओर से बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के ठाकुरपोंडा में लाह की चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है। डीडीएम ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के उद्यम विकास के लिए प्रशिक्षण कारगर होगा।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: महिलाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। लाह की चूड़ी बनाने का ट्रेनिंग लेकर महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से सहयोगिनी संस्था की ओर से बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के ठाकुरपोंडा सामुदायिक भवन में पन्द्रह दिवसीय लाह की चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है। जिसका उद्घाटन नाबार्ड के डीडीएम फिलमेंन बिलुंग, स्थानीय मुखिया हारू रजवार व सहयोगिनी संस्था के सचिव कल्याणी सागर ने किया। 

महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी

डीडीएम ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सूक्ष्म उद्यम विकास के लिए यह प्रशिक्षण कारगर सिद्ध होगा। इसके माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी। नाबार्ड के द्वारा बोकारो जिले में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें स्थानीय बैंक, सरकारी संस्था तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। 

सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा सराहनीय कार्य

मुखिया हारू रजवार ने कहा कि सहयोगिनी द्वारा कसमार प्रखंड में महिलाओं के लिए स्वरोजगार तथा सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जाना सराहनीय है। महिलाओं को चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाने से वे रोजगार से जुड़ेंगे। संस्था की सचिव ने कहा कि संस्था की ओर से बोकारो जिले में महिला सशक्तिकरण सहित बाल विवाह के मुद्दे को लेकर विशेष रूप से काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिला समूह तथा किशोरियों का समूह बनाकर किया जाता है। 

स्किल डेवलप करने की जरूरत 

सुषमा देवी, माला देवी, कुमारी किरण, मंजू देवी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के बीच में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, इसलिए उनका स्किल डेवलप करने की जरूरत है। तभी वे स्वरोजगार से जुड़ पाएंगी। इस प्रशिक्षण में पंसस रवि कुमार, ममता देवी, नीलम देवी, सुरेश हांसदा, शीला देवी, सुशील देवी, सोनी देवी, अनिता देवी, रिंकी देवी आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *