Pakud Snatching: पिस्तौल की नोंक पर अपराधियों ने लूटा हार्डवेयर कारोबारी से पांच लाख व एक लैपटॉप 

Snatching in Pakud: नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में अपने कार्यालय से घर लौट रहे कारोबारी संतोष केजरीवाल से बाइक सवार अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपए कैश सहित एक लैपटॉप छिन ली। अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Pakud: पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप से अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर हार्डवेयर व्यवसायी से करीब पांच लाख रुपए कैश सहित एक लैपटॉप की छिनतई कर ली। जानकारी के मुताबिक कारोबारी संतोष केजरीवाल अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय से बाईक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे अन्नपूर्णा कॉलोनी बजरंग बली मंदिर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर बाईक से गिरा दिया। गिरने के बाद पिस्तौल के बट से उनके सिर पर वार कर किया, जिसके कारण व्यवसायी जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उठाया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोग इक्कठा हो गए।

घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ व पुलिस बल

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। व्यवसायी संतोष केजरीवाल से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने लगभग पांच लाख रुपए से भरा बैग, जिसमें एक लैपटॉप भी था। अपराधी छिन कर फरार हो गए। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने अन्नपूर्णा कॉलोनी से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुट गए हैं। वहीं नगर थाना की पुलिस संभावित ठिकानों पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों के अलावा साहिबगंज जिला के कोटालपोखर, रांगा सहित अन्य थाने को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अपराधियों की पकड़ के लिए सघन जांच अभियान चला रही है। पुलिस रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *