Ambedkar Jayanti 2023: डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई जयंती, लोगों ने कहा सामाजिक सुधार के सबसे बड़े चिंतक व दार्शनिक थे बाबा साहेब
Ambedkar Jayanti in Bokaro: भारत रत्न बाबा साहेब डां भीमराव अंबेडकर की जयंती शहर से गांव तक धूमधाम से मनाया गया। राजनीति व सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुछ संगठनों ने प्रभात फेरी निकाली।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: भारत रत्न बाबा साहेब डां भीमराव अंबेडकर के 132 वीं जयंती के शहर से गांव तक धूमधाम से मनाया गया। राजनीति व सामाजिक लोगो ने अपने अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित किया। वही, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने अलग जगहों पर बाबा साहेब की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। जयंती के मौके पर कुछ संगठनों ने प्रभात फेरी निकाला। कई संगठनों ने जयंती की पूर्व संध्या पर मोटर साइकिल रैली निकाली थी। सेक्टर 4 स्थित बाबा साहेब प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सेल अध्यक्ष सोमा मंडल, बीएसएल निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश सहित अन्य संयंत्र के महाप्रबंधको एवं अधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चले
चार स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री जी., अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। डीसी व एसपी ने आमजनों को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाएं मार्ग पर चलने एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कहीं। मौके पर डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अन्य शामिल थे।

समतामूलक समाज का किया स्थापना
राजद के तत्वावधान में दुन्दीबाग में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। समारोह के अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता डॉ बीरेन्द्र रजक ने की। संचालन राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष धनजी सिंह यादव ने किया। झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश महासचिव बहादुर सिंह यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश में फैले उच्च-नीच, जात-पात की दूरी मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना करने का काम किया है। दिखाने का काम किया है। युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष समर बहादुर यादव ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक व्यवस्था की दूरी परिपूर्ण बनाने की कोशिश की। समारोह हजारीप्रसाद सिंह, दिनेश कुमार ठाकुर, पारस यादव, हरेराम यादव, हिरालाल शर्मा, चाना प्रसाद यादव, मनोज सिंह, मुन्ना लाल सोनकर, रामलाल राम, सुरेन्द्र चौधरी, अरशद अली, हरिशंकर सिंह, राणा गोप, रमाकांत सिंह, बलवंत ठाकुर शामिल थे।

घर घर तक पहुंचायेंगे संविधान
चास प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत डुमरजोर में पंचायत समिति सदस्य सीता कुमारी रजवार व तेजस्विनी क्लब संचालिका सह पूर्व मुखिया पिंकी देवी के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व मुखिया पिंकी ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि बाबा साहेब कि संविधान को घर घर तक पहुंचायेंगे और उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। पंचायत समिति सदस्य सीता कुमारी ने कहा कि हम महिलाओं व एसी एसटी को जो भी हक अधिकार मिला है वह बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की देन है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज रजवार, दिनेश बाउरी, मनोरंजन रजवार, अर्चना रजवार, मंजु देवी, खुशबू कुमारी, पिंकी देवी, रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।
