वैदिक मंत्रोचार के साथ हुई शिव शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन व भंडारे के साथ तीन दिवसीय रूद्र महायज्ञ का समापन
Uparghat: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपर घाट अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना परिसर में तीन दिवसीय श्री श्री 1008 शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ पूर्णाहुति व भंडारा के साथ संपन्न हो गया। तीन दिन तक चले महायज्ञ के दौरान भरी संख्या में आस पास के भक्तगण शामिल हुए।
इस अवसर पर महायज्ञ के नेतृत्वकर्ता व मुख्य यजमान पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार व उनकी धर्मपत्नी सुरुचि कुमारी शामिल रहे। थाना प्रभारी ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से आस पास का वातावरण शुद्ध रहता है। जीवन में सुख सुख समृद्धि आती है। दिन भर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोचार से गुंजायमान रहा। पूरे विधि विधान के साथ यज्ञाचार्य सत्येंद्र पांडे, आचार्य विजय पांडेय, उपाचार्ज प्रकाश शास्त्री, प्रदीप पांडेय, सूरज पाठक, अमित पांडेय, रोहित पांडेय, बबलू पांडेय, अनिल पांडेय, बाल्मीकि पांडेय, रविंद्र पांडेय, शशि पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ साथ पूरे विधि विधान से शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापित कर, हवन व भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ संपन्न कराया। भंडारे में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में खीर पुरी का महाभोग परोसा गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुगण प्रसाद का भोग कर आनंदित हुए। महायज्ञ में मुख्य रूप से थाना प्रभारी कार्तिक महतो, नावाडीह उप प्रमुख हरी लाल महतो, पेंक मुखिया सुख मति देवी, मुखिया विजय कुमार रवि, पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि व समाजसेवी भेखलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य गुरु प्रसाद महतो, नरेश कुमार, देवेश कुमार, मुन्ना कुमार राणा, अशोक कुमार, कुलदीप महतो, नामधारी महतो, प्यारेलाल महतो, अरुण महतो, घनश्याम महतो, पिंटू कुमार, डिंपल महतो, कालेश्वर कुमार रवि, मोहन महतो, शशि कुमार, राजू ठाकुर, 20 सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, जगरनाथ महतो, वार्ड सदस्य फूलचंद महतो, समाजसेवी नागेश्वर सिंह, वकील महतो, गंगाराम महतो, संजय कुमार, बाबूलाल रविदास, जागेश्वर महतो सहित अन्य शामिल हुए।