जयंत जयपाल ने कहा—पुस्तकालय है ज्ञान का भंडार, हर परिस्थिति में हमें ज्ञान अर्जित करने का नहीं छोड़ना चाहिए अवसर
-सेक्टर-8 में अर्जक संघ कार्यालय में जयपाल सिंह पुस्तकालय का अनावरण
Bokaro: अर्जक संघ कार्यालय सेक्टर-8 में शनिवार को महामना जयपाल सिंह मुंडा पुस्तकालय का अनावरण हुआ। मुख्य अतिथि जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल सिंह मुंडा ने इसका अनावरण किया। अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष उषा सिंह ने की। मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में ज्ञान अर्जित करने का अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। कहा कि पुस्तकालय को ज्ञान का भंडार कहा जाता है। उन्हानें अपने पिता जयपाल सिंह मुंडा के योगदान और बलिदान के संबंध में प्रकाश डाला और युवाओं की खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को निखारने की बात कही। जिला मंत्री देवी कुमार ने कहा कि पुस्तकालय में अध्ययन के लिए मानववादी साहित्य, बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर, बौद्ध साहित्य, नायकर साहेब, फुले साहेब, लालई सिंह यादव, देश के विभिन्न प्रगतिशील लेखकों का पुस्तक, विभिन्न प्रकार के धार्मिक पुस्तकें तथा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकें शामिल है। मंच संचालन करते हुए गणेश शर्मा ने कहा कि पुस्तकों का अध्ययन करके ही ज्ञान अर्जन किया जा सकता है और अपने अधिकारों को जान सकते हैं, हर व्यक्ति को पुस्तकों का अध्ययन करना जरूरी है।धन्यवाद ज्ञापन रामसगर दास ने किया।
ये थे मौजूद:
मौके पर नाराद सिंह, योगो पूर्ती, आरके गोरांई, नेपाली मेहता, महेंद्र प्रसाद, देवकृष्ण सिंह, अशोक कुमार, शोषित समाज दल युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार, गुलाब चंद्र राम, राम अयोध्या राम, जयमंगल प्रसाद, सुर्दशन राम, दीपक कुमार, बगिश्वर साह, बीरेंद्र कुमार पासवान, महेंद्र प्रसाद, मीना अर्जक, मीरा, गीता, शकुंतला, विनिता, रामरती, सुनैना, अंजु कुमारी आदि मौजूद थे।