15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर दुर्योधन ने किया सरेंडर, बोकारो जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है लगभग पांच दर्जन मामले  

Bokaro : भाकपा माओवादी संगठन का रिजनल कमांडर 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश ने शुक्रवार यानी 10 फरवरी को सरेंडर कर दिया। रांची जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में मिथिलेश ने आइजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आइजी पंकज कंबोज और सीआरपीएफ के अधिकारी के समक्ष सरेंडर किया। मौके पर डीआइजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, एसपी हजारीबाग मनोज रतन, बोकारो एसपी चंदन झा समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

104 मामले हैं दर्ज :

दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश के ऊपर कुल 104 मामले दर्ज हैं। जिनमें बोकारो जिले के विभिन्न थानों में कुल 58 मामला दर्ज हैं। इसके अलवा चतरा में 5, सरायकेला में 4, खूंटी में 3, चाईबासा में 2, हजारीबाग में 26 धनबाद में 1 और गिरिडीह जिले में 5 मामले दर्ज हैं। इस बाबत उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्सली संगठनों में दहशत का माहौल है। यही वजह है कि छोटे से लेकर बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *