12 फरवरी को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी आयेंगे रांची, राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण ने कहा—बोकारो से भरी संख्या में जायेंगे लोग  

Bokaro: 12 फरवरी को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव रांची आयेंगे। रांची के कार्निवाल हॉल में होने वाले महासम्मेलन को लेकर शुक्रवार को बोकारो जिला राजद की बैठक सेक्टर 9 स्थित कार्यालय में की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम में बोकारो जिले से भरी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूरा काफिला वाहनों से रांची के लिए रवाना होगा।इस कार्यक्रम में 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा रांची कार्यक्रम में पूरे सूबे से हजारों लोग पार्टी का दामन थामेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। संचालन वरीय उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया। इस बैठक में राज्य परिषद सदस्य बोढ़न यादव, प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, महिला जिला अध्यक्ष हृदया देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, भाई प्रमोद सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, जॉन मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद, रमाकांत साह, हजारी सिंह, कुंदन कुमार गुप्ता, राजदेव पाल, रामकुमार स्वर्णकार, जंग बहादुर यादव, संदीप पासवान, अशोक कुमार यादव, प्रदीप यादव, ललन यादव, सुनील यादव, शंकर घोष, विष्णु भगवान, सफी अयूब, कुणाल कुमार, मनोज कुमार यादव, कृष्णा यादव, लाल मुन्नी देवी, सच्चिदानंद कुमार, वीरेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *