पुस्तकालय भवन और विधि लिपिक संघ भवन के निर्माण के लिए बोकारो विधायक बिरांची ने किया शिलान्यास
Bokaro: बोकारो विधायक बिरंची नारायन ने शनिवार को बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में विस्तारित पुस्तकालय भवन और विधि लिपिक संघ भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। कार्यक्रम सफल बनाने में संघ के अध्यक्ष अनिमेष कुमार चौधरी, महासचिव सह झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद के सम्मानित सदस्य मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, उपाधयक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन महेश चौधरी, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सोमनाथ शेखर, सहायक कोषाध्यक्ष विकास तपाड़िया कार्यकारिणी सदस्य गण नवीन कुमार, रूपेश कुमार, दामोदर कुमार, रेखा कुमारी, राकेश कुमार झा, कामदेव पाठक, बीना रानी, मृत्युंजय मल्लिक, अतुल कुमार के अलावा संघ के सैकड़ों वरीय और कनीय अधिवक्तागण मौजूद रहे। मौके पर संजय त्यागी, अनिल कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।