पुण्यतिथि: कसमार में पुण्यतिथि पर याद किये गये बिनोद बाबू, पढ़ो और लड़ो का दिया था नारा

Kasmar : झारखंड अलग राज्य के प्रणेता स्व बिनोद बिहारी महतो की 31वीं पुण्यतिथि कसमार के कई इलाकों में मनाया गया। बगियारी मोड़ के सामने आयोजित पुण्यतिथि के मौके पर झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के सदस्य व दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो, ईमाम सफी, भुवनेश्वर महतो, मुखिया सुमित्रा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि स्व बिनोद बाबू ने गरीब, दलित, शोषित अभिवंचित लोगों का हमेशा मदद किया है। उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आन्दोलन की नींव रखी थी। मौके पर प्रशांत कुमार, शेखर कुमार, अशोक महतो मिथलेश महतो, करमचंद महतो, धनंजय महतो, मिथलेश महतो आदि मौजूद थे। इधर खुदीबेड़ा-हिसीम चौक में भी आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। मौके पर कौशल्या देवी, महेंद्र महतो, मनोज महतो, हरिहर महतो, चंद्रदेव चौधरी, आदि आजसू कार्यकर्ता शामिल थे। इधर कसमार स्थित झामुमो कार्यालय में भी झामुमो कार्यकताओं ने बिनोद बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। मौके पर झामुमो नेता दिलीप कुमार हेंब्रम, नरेश महतो, सिकंदर कपरदार, मिथलेश महाराज, सोहेल अंसारी, सोहराब अंसारी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *