चित्रगुप्त पूजा सम्मान समारोह में बोकारो के लोगों को किया गया सम्मानित
Dhanbad: धनबाद में संगत पंगत की ओर से चित्रगुप्त पूजा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे धनबाद जिले के चौबीस समितियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कायस्थों में एकता लाने का यह एक अच्छा प्रयास है। इस कार्यक्रम में चित्रगुप्त महापरिवर, बोकारो जिले के लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो जिले के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा, महासचिव भैया प्रीतम, जिला के कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल और डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समिति (कायस्थ परिवार ) चीरा चास के अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपस्थित रहें।