सम्पूर्ण विप्र समाज ने पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का किया पुतला दहन, वक्ताओं ने कहा—- मांफी मांगें नहीं तो खामियाजा भुगतने को रहें तैयार
Bokaro: झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो द्वारा ब्राह्मणों को कसाईखाना का संचालक कहने के विरोध में बुधवार को संध्या सम्पूर्ण विप्र समाज की ओर से जोरदार प्रदर्शन व जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया। विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण ओझा मुकुल ने कहा कि जलेश्वर महतो समय रहते सुधर जाएं तथा अपनी जुबान पर लगाम लगाएं, अन्यथा खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र ने कहा कि हमारे शालीनता को कोई कायरता समझने की भूल न करें। सम्पूर्ण विप्र समाज मांग करता है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर अपनी भूल को सुधार लें, अन्यथा उनकी ये दूसरी भूल होगी और उन्हें उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मृणाल कान्त चौबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर दुबे, जिला महासचिव बबलू पाण्डेय, जिला सचिव विरेन्द्र कुमार चौबे, जिला महासचिव श्रवण कुमार झा, सचिव अरुण पाठक, इन्द्र कुमार झा, वमिली चौबे, कुशेश्वर दास मिश्र, गिरेन्द्र मिश्र, अमित गिरी, विजय शंकर उपाध्याय, कुन्दन कुमार उपाध्याय, मनोज पाठक, लव जी, एके बोराल, रामेश्वर तिवारी, मनोज पाण्डेय, अमरेन्द्र गिरी, अविनाश कुमार झा, गोविन्द चौधरी, एके झा, अनुपम ओझा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रकाश, अवधेश्वर नाथ मिश्र, ब्रजेश रंजन मिश्र, जितेन्द्र त्रिपाठी, मनोज झा, प्रकाश चटर्जी, बीएन पाण्डेय, डॉ सुरेन्द्र तिवारी, संजय मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडे, कौशल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।