गोमिया विधायक डॉ लंबोदर ने किया बगदा जेहराथान स्थल की चहारदीवारी का शिलान्यास, 25 लाख की लागत से बनेगी चहारदीवारी
Kasmar : कसमार प्रखंड के बगदा गांव में गुरूवार को कल्याण विभाग की ओर से बनने वाली जेहराथान स्थल की चहारदीवारी का शिलान्यास गोमिया विधायक डाॅ लंबोदर महतो, जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, कसमार प्रमुख नियोति कुमारी, बगदा मुखिया गीता देवी समेत अन्य ने विधिवत नारियल फोड़कर किया। बगदा जेहराथान स्थल की चहारदीवारी कल्याण विभाग की मद से कुल प्राक्कलित राशि 24 लाख 99 हजार चार सौ रूपये की लागत से बनायी जाएगी। विधायक ने कहा कि पांच वर्षो में विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। विकास में ग्रामीणों के सहयोग करने की जरूरत है। जिप उपाध्यक्ष व कसमार प्रमुख ने संयुक्त रूप से कहा कि कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। ग्रामीणों को मूलभूत समस्याओं को बहुत जल्द प्राथमिकता के आधार पर सुविधा मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। कहा कि जेहराथान स्थल पर चहारदीवारी निर्माण होने से धर्म स्थल का जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा। जेहराथान स्थल के चहारदीवारी के लाभुक अध्यक्ष अखिलेश्वर मरांडी तथा सचिव मिथुन मरांडी है। मौके पर बगदा मुखिया गीता देवी, समाजसेवी सह पूर्व पंसस जीवन जगन्नाथ, वार्ड द्रोपदी देवी, वीरेन्द्र करमाली, गयाराम महतो, चाॅदमुख महतो, विक्रम सिंह, प्रकाश महतो, बहादुर महतो, रणदेव मुर्मू, दुर्गा महतो, सोमर हजाम, नारायण मरांडी, मुकेश महतो, दशरथ महतो, दशरथ महतो, मंटू प्रजापति, बबन महतो, मुकेश प्रजापति, कमलकिशोर कपरदार, उमेश महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
