आपकी योजना, आपके द्वार कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष बबीता ने कहा—-योग्य लाभुकों को मिले योजनाओं का लाभ
Kasmar : कसमार प्रखंड के सुदुरवर्ती क्षेत्र मुरहुलसुदी पंचायत के हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आवासीय दंडाधिकारी मनीषा वत्स, जिप उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, प्रमुख नियोती दे, 20सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, बिपीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगा कर आम लोगों को सरकार की विभिन्न विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिप उपाध्यक्ष बबीता ने कहा सरकार का प्रयास है कि बिना किसी परेशानी के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले। कार्यक्रम में लाभुकों के दर्जनों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। प्रखंड प्रमुख नियोती ने कहा कि जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। सरकार की योजनाओं का लाभ लेना आपका हक है। कार्यक्रम में 15वें वित्त आयोग से दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। जेएसएलपीएस के लाभुकों को आत्म निर्भर बनने के लिए फूलों झानो योजना के तहत चेक दिया गया। सोना सबरन योजना के तहत साड़ी धोती का वितरण और वृद्धा व विधवा पेंशन की स्वीकृति दी गयी। मौके पर मुखिया सरिता देवी, बीइईओ घनश्याम साहु, प्रखंड सहायक अरविंद कुमार शांडिल्य, अंचल कर्मी किशोर कांत, लक्ष्मी कुमारी, टिंकू लहरी, कसमार सीएचसी के डाॅ संतोष महतो, डाॅ मानष कपरदार, सुनिता देवी, कुलदीप करमाली,15वें वित्त के अनुज कुमार दे समेत कई विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
