राजद नेताओं ने सीएम का किया स्वागत, हेमंत ने दिया आश्वासन— स्लम में रहने वाले गरीबों को भी मिलेगा सरकारी योजनाओ का लाभ

Bokaro: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन हुआ‌। बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का स्वागत जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव के नेतृत्व में गुलदस्ता भेंटकर बोकारो हवाई अड्डे में किया। मुख्यमंत्री ने राजद नेताओं को भरोसा दिलाया कि झारखंड के स्लम एरिया में रहने वालों गरीब, वंचित, पिछड़े लोगो को भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जो काम सरकारी कार्यालय में जाने से नहीं हो पाता है वैसे लोगों का काम सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किया जाएगा। जहां के लोग अभी भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। स्वागत करनेवालों में प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, राज्य परिषद सदस्य बोढ़न यादव, महिला जिलाध्यक्ष हृदया देवी यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमारी, किसान प्रकोष्ठ के महासचिव अरुण यादव, सीताराम यादव, रमाकांत साह, दलित प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव अशोक यादव, युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष बिष्णु भगवान, कसमार प्रखंड अध्यक्ष रामकुमार स्वर्णकार, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सफी अयूब, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार यादव, लालमुनि देवी, भवेश साहनी, सुधीर जायसवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *