महिला विकास मंच ने वैद्यनाथ सेवा समिति में रह रही वृद्धाओं को कराया भोजन
Bokaro: महिला विकास मंच की ओर से रविवार को वैद्यनाथ सेवा समिति में रह रहे वृद्धाओं को भोजन कराया गया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष विजेता शेखर और संयोजक तारिणी जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे। मंच के सदस्यों ने मिलजुल कर आश्रम में रह रही वृद्धाओं को भोजन कराया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्था समाज सेवा के साथ महिला और पुरुषों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी आवाज उठाती है और उनकी समस्याओं का हल भी निकालती है। इस मौके पर सोनिया बनर्जी, दीपमाला कुमारी, माया देवी, पूनम, अनीता साहू, रंजनी जयसवाल, उर्मिला, मीना, रीना, ममता, सरिता, रागिनी और शोभा सिंह सहित अन्य मौजूद थी।
