आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक, गैस सिलेंडर में आग लगने से घटी घटना, घर के लोग हैं सही सलामत 

Bermo: रविवार सुबह लगभग आठ बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल कथारा कोलियरी आफिस से महज सौ गज की दूरी पर एक निजी आवास में आग लग लगी। घटना के समय सभी सदस्य घर में मौजूद थे। मगर समय रहते घर के सतेन्दर राम ने सभी को घर के छत पर भेजकर जान बचाई। जबकि इस आग की जद में आकर घर के लगभग सभी सामान जलकर राख हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के प्रयास और दमकल के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में घर के संजय दास ने बताया कि घर के किचन रुम में गैस सिलेंडर में चाय बनाने के दौरान आग लग गई। लाख कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घटना के समय कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह बाइक से कही जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने घर से आग की लपटें उठती देखे भाग कर सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुचे और आग बुझाने वाला सिलेंडर लेकर मौके पर पहुचे और उससे बहुत हद तक आग पर काबू पाया जा सका। ओपी प्रभारी की सभी ने सराहना की। घटना के चंद मिनट में ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में घर के सभी सदस्य सही सलामत हैं। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पास में खड़ी एक इनेवा गाड़ी भी चपेट में आ गया और उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया।गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और पूरे घर आग की चपेट में आ गया।ने अपने जद में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *