जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन, गरीबों व मजलूमों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, कमेटी के चेयरमैन मो इसराफिल ने कहा—कामयाबी चाहिए तो नबी के बताये रास्तों पर चले

Bermo: ‌पैगंबर मोहम्मद सल्लाहो अलयहे वसल्लम के जन्मदिन पर इस्लाम धर्मावलम्बियों की ओर से रविवार को कथारा स्थित जीएम ग्राउंड मे जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य के रूप में उतरी छोटानागपुर मरकज कमेटी के चेयरमैन मो इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी सहित दर्जनों सदर व सेक्रेट्री शामिल हुए। अध्यक्षता श्री अंसारी, संचालन मौलाना शफीक और मो शकील आलम ने किया। धर्म गुरुओ, मौलानाओ व कारियों ने मो पैगंबर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्तो पर अमल करने की ताकिद की। कहा कि दीन और दुनिया में अगर कामयाबी चाहिए तो नबी के बताये रास्तो पर चले।

एक से बढ़कर एक दिखी झांकी :

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले काफिले में एक से बढ़कर एक धार्मिक झांकियां भी शामिल दिखे। कार्यक्रम में कथारा, असनापानी, छपरगढ़ा, खेतको, जारंगडीह, झिरकी, बोकारो थर्मल आदि जगहों से लोगो ने उपस्थिति दर्ज की। आयोजन कमेटी की ओर से सभी अतिथियों व गणमान्य लोगो को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। शांति और व्यवस्था कायम करने मे जुटे बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश चौहान व कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह को भी गुलदस्ता व उपहार देकर सम्मानित किया।

200 बैग खाद्य सामग्री का वितरण :

आयोजन कमेटी की ओर से गरीबों और मजलूमों के बीच लगभग 200 बैग खाद्य सामग्री का वितरण कर मानवता का मिशाल पेश किया गया। कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने सलातो सलाम पेश की और सामूहिक रुप से क्षेत्र, प्रदेश व देश में शांति, अमन के लिए दुआएं मांगी।

कार्यक्रम के आयोजन में इन्होंने किया सहयोग:

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अलावा मौलाना तबारक रिजवी, मौ सफीक मिस्बाही, मौ अतीकुर रहमान, मौ मनौव्वर, मौ अनवर हबीबी, मौ मोहसिन रजा, मौ इरशादुल्लाह, मौ गुलाम सुभानी, पूर्व जिप सदस्य गुल शरीफ, आफताब आलम खान, खेतको के पूर्व मुखिया शब्बीर अंसारी, इकबाल अहमद, नवेदुल हक, मोहम्मद शमशुल हक, मोहम्मद मुस्तकीम, मो. इलियास, मो. अफाक सहित अन्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *