सेवा पखवाड़ा : भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाएगा सेवा पखवाड़ा, पीएम के जन्मदिन पर काटा केक
भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार यानी 17 सितंबर को भाजपा नेताओं ने बोकारो शहर के जैन हॉस्पिटल में मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके बीच फल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। उसके बाद सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड सेल के पूर्व स्वतंत्र निदेशक डॉ समर सिंह, भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ललन कुमार, हरला मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, अमरेंद्र गिरी, अमित गिरी, संतोष सिंह, कुलदीप महतो, शिवानंद, राजकुमार, चंदन, मनजीत सिंह, कुणाल, डॉ अशोक, अनिल कुमार चौधरी, आकाश कुमार, एवं ऋषभ कुमार सहित अन्य मौजूद थे।