Bokaro News: सरहुल पर्व को लेकर छह घंटों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी लागू, चास एसडीओ ने कई रूटों में किया बदलाव
Bokaro News: सरहुल पर्व के अवसर पर 21 मार्च को चास- बोकारो शहर में यातायात एवं विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: सरहुल पर्व के अवसर पर 21 मार्च को चास – बोकारो शहर में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे एवं युवक-युवतियाँ पारंपरिक जुलूस में सम्मिलित होकर नयामोड़ चौक पर एकत्रित होंगे। इस दौरान यातायात एवं विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चास अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रांजल ढ़ांडा द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 21 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रभावी रहेगी। सभी संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निर्धारित समय एवं स्थान पर वाहनों को नियंत्रित एवं डायवर्ट करना सुनिश्चित करें।
यातायात डायवर्जन व्यवस्था
– उकरीद मोड़ से नयामोड़ मार्ग:
उकरीद मोड़ से नयामोड़ की ओर आने वाले सभी वाहनों को पुलिस लाइन मोड़ होते हुए बायें सेक्टर-12 मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
– सेक्टर-4 से उकरीद मोड़ मार्ग
सेक्टर-4 से उकरीद मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को राजेन्द्र चौक से बायें राम मंदिर चौक, वहाँ से दाहिने हवाई अड्डा मार्ग होते हुए सेक्टर-12 मोड़ से बायें पुलिस लाइन मोड़ की ओर भेजा जाएगा।
– चास से उकरीद मोड़ मार्ग
चास की ओर से आने वाले वाहनों का परिचालन हवाई अड्डा मार्ग से सेक्टर-12 मोड़ होते हुए बायें पुलिस लाइन मोड़ की ओर रहेगा।
– भारी वाहनों पर प्रतिबंध
माराफारी की ओर से उकरीद मोड़ की दिशा में जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
