Jharkhand Union Of journalist News: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बोकारो जिला कमेटी का गठन, कृष्णा चौधरी अध्यक्ष और सचिव बने बैजनाथ शर्मा
Jharkhand Union Of journalist News: झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बेरमो-बोकारो के बैनर तले वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो जिला के रांची कमेटी से चयनित कमेटी का ऐलान किया गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पेटरवार स्थित सहगल रिसोर्ट में रविवार को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, बेरमो-बोकारो के बैनर तले वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो जिला के रांची कमेटी से चयनित कमेटी का ऐलान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड यूनियन ऑफ़ जर्नीलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नालिस्ट रांची के महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, जगदीश सिंह, झारखण्ड यूनियन ऑफ़ जर्नालिस्ट रांची कार्यालय प्रभारी बिनय राज मौजूद थे।
पत्रकार हित में लड़ी जा रही है लड़ाई
प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि यूनियन पत्रकारो के हित में लंबे समय से लड़ाई लड़ती आ रही है। हमारा यूनियन राज्य का सबसे सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा के बोकारो जिलाध्यक्ष को जिले से लेकर प्रखंडों के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के लिए कहा गया है ताकि जिले में यूनियन एक सशक्त संगठन के रूप में उभरे। इसमें सभी पत्रकारों की सहभागिता जरूरी है। संगठन को मजबूती प्रदान करने में प्रदेश नेतृत्व का हमेशा सहयोग मिलता रहेगा।
अध्यक्ष ने किया नव गठिन कमेटी की घोषणा
झारखंड यूनियन ऑफ़ जर्नीलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने चयनित सदस्यों के नाम की घोषणा की और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नव गठित कमेटी में अध्यक्ष कृष्णा चौधरी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव बैजनाथ शर्मा, उपसचिव अमर नाथ पौदार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा, उपकोषाध्यक राहुल कुमार बासु चयनित किए गए। वहीं, सदस्य के रूप में संतोष कुमार रविदास, अविनाश कुमार राजकिशोर शर्मा, चुमन कुमार, राजेश कुमार, राजेश राज चुने गए। निगरानी कमेटी में मनोज कुमार शर्मा, मो साबिर अंसारी और मिथलेश कुमार को तथा लिगल सलाहकार के रूप में स्वरूप सहाय को चयनित किया गया।
मिलन समारोह में यह थे मौजूद
इस मौके पर ओम प्रकाश सहगल, राहुल सहगल, प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा, सूरज कुमार, रमेश चंचल, हेमंत कुमार महतो, शेखर, नवीन सिन्हा, मुकेश लाल, धर्मनाथ कुमार, संदीप कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार सदस्यता ग्रहण किया। मिलन समारोह में भारी संख्या में जिले के पत्रकार शामिल थे। समारोह में पत्रकारों के बीच आई कार्ड का वितरण किया गया।
31 जनवरी और 1 फरवरी को रांची में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
31 जनवरी और 1 फरवरी को रांची प्रेस क्लब में झारखंड यूनियन ऑफ़ जर्नीलिस्ट के बैनर तले आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के पत्रकार शिरकत करेंगे। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के अधिकार, स्वास्थ्य बीमा सहित कई मसलों सरकार को अवगत कराया जाएगा।
