Bokaro Crime News: बोकारो पुलिस ने अंतरजिला हॉफ पैंट चोर गिरोह के नौ सदस्य को किया गिरफ्तार, इनमें दो नाबालिग
Bokaro Crime News: बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र के केके सिंह कॉलोनी में चोरी का प्रयास कर रहे पांच चोरों को विशेष छापेमारी दल ने शनिवार की दरमियानी रात में किया गिरफ्तार, 52850 नकदी सहित दो बाइक, एक लैपटॉप, कांसा-पीतल का बरतन जब्त।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र के केके सिंह कॉलोनी में चोरी का प्रयास कर रहे पांच चोरों को विशेष छापेमारी दल ने शनिवार की दरमियानी रात (शुक्रवार की देर रात लगभग दो बजे) पकड लिया। पूछताछ के दौरान अंतरजिला हॉफ पैंट चोर गिरोह का खुलासा हुआ। लगातार छापेमारी अभियान चला कर गैंग से जुडे नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें सात बालिग व दो नाबालिग है। रविवार को एसपी हरविंदर सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी दी।
10 लाख 62 हजार का गला सोना बरामद
एसपी ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 10 लाख 62 हजार का गला सोना, नौ लाख 10 हजार का गला चांदी, 52850 रूपया नकदी सहित दो बाइक, एक लैपटॉप, कांसा-पीतल का बरतन आदि बरामद किया है।
न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सभी ने सात थाना के 44 अपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्ता स्वीकारी है। एसपी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में एलएच मोड निवासी रोहित कुमार, सेक्टर 1सी झोपडी निवासी बडका बांसफोड उर्फ बडका डोम, माराफारी झोपडी कॉलोनी निवासी रौशन कुमार, कृष्णा को-ऑपरेटिव कॉलोनी तेलीडीह मोड निवासी महेश प्रसाद सोनी, बिहार सिवान के माधव नगर महादेवा निवासी शशि कुमार वर्मा, गोमिया होसिर निवासी नीरज कुमार नायक व ससबेडा आइइएल निवासी संजय वर्मा शामिल है।
44 चोरी की घटनाओं का उद्भेदन
गैंग के पकडे जाने के बाद 44 चोरी की घटनाओं का उद्भेदन हुआ है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न घरों में चोरी के दौरान चोरी किये गये सोने चांदी के जेवर, नकद रूपया, बर्तन, टीवी, इंवर्टर, कांसा-पीतल के बर्तन, गैता, टूटा ताला, चाकू, बाइक आदि बरामद किया गया है. अभी भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

