Bokaro News: विनोद खोपडी के सेक्टर 6 कार्यालय के मुख्य द्वार पर बीएसएल ने चिपकाया नोटिस

बोकारो सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 6डी में बीएसएल के खाली जमीन पर बने बिनोद खोपडी का कार्यालय पर मंगलवार को बीएसएल नगर प्रशासन विभाग ने नोटिस चिपका है।

न्यूज इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro: बोकारो सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के सेक्टर 6डी में बीएसएल के खाली जमीन पर बने विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपडी का कार्यालय पर मंगलवार को बीएसएल नगर प्रशासन विभाग ने नोटिस चिपका दिया है। इसमें लिखा है कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेक्टर 6डी अवस्थित बोकारो इस्पात संयंत्र की भूमि पर आप अनाधिकृत रूप से कब्जा किये है। अत: आपको निर्देश दिया जाता है कि सात दिनों के भीतर उक्त परिसर को खाली कर अधोहस्ताक्षरी को सूचित करें, अन्यथा यह परिसर बलपूर्वक खाली करा लिया जायेगा एवं कंपनी के आदेशेां के उलंघन्न करने के कारण विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। किसी भी प्रकार के नुकसान की जवाबदेही आपकी होगी. आदेशानुसार, नगर प्रशासन विभाग, बोकारो इस्पात सयंत्र। गौरतलब है कि सेक्टर आठ निवासी जयंत सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी अमृता सिंह ने 14 दिसंबर को बोकारो डीसी अजयनाथ झा कैंप दो कार्यालय में परिजनों व परिचितों के साथ मुलाकात की थी। इसमें विनोद खोपडी के सेक्टर छह डी स्थित कार्यालय को अपराध का अड्डा बताया था. कार्यालय को तोडने सहित अन्य मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने 16 दिसंबर को नयामोड पर प्रदर्शन करते हुए जाम कर दिया था। एसी मो मुमताज अंसारी ने डीसी के आदेश पर लोगों को जानकारी दी थी कि बीएसएल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के अंदर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *