Bokaro News : फर्जी सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट अश्वनी ठाकुर वाहन जांच में धराया, जांच के दौरान जांच अधिकारी को धमकाया
Bokaro News: फर्जी सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट अश्वनी ठाकुर वाहन जांच में धराया, एसपी को फोन कर शिकायत की।
न्यूज इंप्रेशन संवाददाता
Bokaro : बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को नयामोड़ चेक प्वाइंट पर फर्जी आइकार्ड के साथ खुद को सीआरपीएफ का असिस्टेड कमांडेंट बताने वाला एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जोशी कॉलोनी निवासी अश्वनी ठाकुर के रूप में पुलिस ने की है। उसके पास से बीएस सिटी पुलिस ने अलग-अलग नाम से सीआरपीएफ के दो फर्जी आई कार्ड व एक एनएसजी का फर्जी आइकार्ड जब्त किया गया है। ट्रैफिक जमादार ओशो प्रदीप की लिखित शिकायत पर बीएस सिटी पुलिस ने बुधवार को फर्जीवाड़ा व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने की प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि ट्रैफिक जमादार ने चेक प्वाइंट पर बिना हेलमेट पहने युवक को जांच के लिए रोका। इसके बाद आरोपी ने खुद को सुकमा में पोस्टेड असिस्टेड कमांडेंट बता कर धौंस दिखना शुरू कर दिया। गरजते हुए कहा कि सस्पेंड करवा दूंगा। इसके बाद बोकारो एसपी को फोन कर शिकायत भी किया। इसके बाद सभी रेस हो गये। ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने जांच शुरू की। इसके बाद एसपी को जांच रिपोर्ट सौंपा, तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
