हुंकार व चुनौती : टाइगर जय राम ने कहा—-बाहरी मालिक बन कर रहे हैं राज, हमारे अधिकार और पेट पर कर रहे हैं प्रहार, सहूलियत से काम नहीं बना तो झुमरा में बनाएंगे सरकार

 जल, जंगल, जमीन हमारा, खान और खनिज हमारा लेकिन अब राज तुम्हारा नहीं चलेगा। अगर सहूलियत से काम नहीं बनेगा तो मजबूर होकर हम झूमरा में सरकार बनायेंगे और माफिया भी बनेंगे। यह कहना है खतियान आंदोलनकारी टाईगर जयराम महतो का। वे बोकारो जिले के कसमार व जरीडीह प्रखंड के सटे टोंडरा स्कूल मैदान में शुक्रवार को खतियानी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन पर खान-खनिज है, जिसमें वर्षों से बाहरी लोग माफिया बनकर राज कर रहे हैं। हमारा अधिकार और पेट पर हकमारी कर रहे हैं। अब हमें माफिया बनकर खनिज संपदा पर अधिकार क़ायम करना होगा।

खतियान आधारित नीति बनाने के लिए देंगे बलिदान :

हमारा जल, जंगल, जमीन, खान, खनिज के साथ साथ बाहरी लोग हमारी पहचान व अस्तित्व को साजिश के तहत मिटाने के लिए हमारी भाषा, संस्कृति, राजनीति, आर्थिक व सामाजिक क्षेत्रों में भी अतिक्रमण कर रहे हैं। इसलिए हमें अपनी भाषा संस्कृति परंपरा को सदैव सरकार बनाये रखना जरूरी है। कहा कि 1932 खतियान झारखंडियों की पहचान की नारा को मजबूत बनाते हुए आंदोलन को धारदार बनाये रखना है। झारखंड सरकार को किसी भी हाल में खतियान आधारित स्थानीय नीति नियोजन नीति बनाने पर बाध्य करेंगे। चाहे इसके लिए बलिदान ही क्यों नहीं देना पड़े। ऐसे भी जैसी नीतियां झारखंड में बन रही हम धीरे-धीरे स्वत: कमजोर होकर मरने पर मजबूर हो जायेंगे।

गीत प्रस्तुत कर भरा जोश :

रेवती महतो की टीम मानु गुलियार, अशोक महतो आदि ने झारखंडी गीत प्रस्तुत कर लोगों में जोश व उमंग भरा। सभा को मुखिया अमरलाल महतो, सरिता देवी, पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो, भागीरथ महतो, भुनेश्वर महतो, मनोज कुमार महतो, लोकनाथ महतो, काशीनाथ महतो, राहुल कुमार महतो, चन्द्रमोहन महतो, रामविलास कुमार, सुखदेव राम, नेहरू महतो, बुधु महली, अशोक कुमार महतो, कमलेश्वर हजाम, महेंद्र महतो, सुजित महतो, समरेश महतो, विपिन महतो, योगेंद्र महतो, मनीष महतो समेत कई लोगों ने संबोधित किया। संचालन भागीरथ महतो ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *